Volvo ने लॉन्च किया 810Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV EX60, BMW और Mercedes की बढ़ी टेंशन

Volvo ने लॉन्च किया 810Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV EX60, BMW और Mercedes की बढ़ी टेंशन

Volvo EX60 Electric SUV: लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Volvo ने बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने यूरोपियन मार्केट के लिए अपनी नई Volvo EX60 को पेश कर दिया है। ये Volvo की बिल्कुल नई EV-डेडिकेटेड SPA3 प्लेटफॉर्म पर बनी पहली कार है। बता दें कि EX60 को मौजूदा ICE Volvo XC60 का इलेक्ट्रिक ऑप्शन माना जा रहा है।

Volvo EX60 का स्पेसिफिकेशन

फीचरविवरण
प्लेटफॉर्मEV-डेडिकेटेड SPA3
बैटरी पैक83kWh / 95kWh / 117kWh
रेंज (WLTP)620km / 660km / 810km
चार्जिंग400kW DC (20 मिनट में 10–80%), 22kW AC
पावर (hp)P6: 374, P10 AWD: 510, P12 AWD: 680
टॉर्क (Nm)P6: 480, P10 AWD: 710, P12 AWD: 790
ड्राइवट्रेनP6: RWD, P10/P12: Dual Motor AWD
व्हील साइज20–22 इंच
एक्सटीरियर थीमBright / Dark
Cross Country वर्जन20mm अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस, स्टील स्किड प्लेट्स, ऑफ-रोड मोड, फ्रॉस्ट ग्रीन कलर
इंटीरियर & फीचर्स11.4″ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 15″ एंड्रॉयड टचस्क्रीन, Google Gemini AI, ADAS, 21-स्पीकर Bose, 28-स्पीकर Bowers & Wilkins ऑप्शन, ड्यूल-टोन केबिन
मुख्य मुकाबलाBMW iX3, Mercedes-Benz GLC EV
लॉन्च मार्केटयूरोप, बाद में अमेरिका, भारत TBD

बैटरी और रेंज

Volvo EX60 अपने यूज़र्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन बैटरी पैक ऑप्शन में पेश की गई है। बेस वेरिएंट में 83kWh बैटरी 620km तक की रेंज देती है, मिड वेरिएंट की 95kWh बैटरी 660km तक चलती है, और टॉप वेरिएंट की 117kWh बैटरी तो 810km तक की क्लेम्ड रेंज देती है।

ये भी पढ़ें: 540km रेंज, प्रीमियम डिज़ाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आ रहा है टोयोटा का Urban Cruiser EV, जानें कीमत और परफॉर्मेंस

Volvo का दावा है कि SUV को 400kW DC फास्ट चार्जर से केवल 20 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है, साथ ही इसमें 22kW AC चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक बनाता है।

पावर और परफॉर्मेंस

Volvo EX60 अपनी पावर और परफॉर्मेंस के मामले में लग्जरी EV सेगमेंट में खास जगह बना रही है। बता दें कि यह SUV तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है:

  1. P6 Electric: बेस वेरिएंट P6 Electric में 374 hp की पावर और 480 Nm का टॉर्क मिलता है, जिसकी रेंज 620 km तक है।
  2. P10 AWD: मिड वेरिएंट P10 AWD में डुअल मोटर के साथ 510 hp पावर और 710 Nm टॉर्क मिलता है
  3. P12 AWD: टॉप वेरिएंट P12 AWD, 680 hp पावर और 790 Nm टॉर्क के साथ 810 km तक की रेंज देने का दावा करता है।

हालाकी Volvo EX60 की ताकत सिर्फ स्पीड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सेफ्टी और कम्फर्ट पर भी खास ध्यान रखा गया है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव हर स्थिति में प्रीमियम और भरोसेमंद बनता है।

केबिन और फीचर्स

Volvo EX60 का केबिन देखते ही प्रीमियम फील देता है, जिसमें ड्यूल-टोन थीम और लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन इसे काफी मॉडर्न बनाते हैं। ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी के लिए इसमें 11.4-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जबकि 15-इंच की बड़ी एंड्रॉयड-आधारित टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कार को पूरी तरह स्मार्ट बना देती है।

Volvo EX60 Electric SUV Interior

इसमें Google Gemini AI Assistant दिया गया है, जो वॉयस कमांड को और ज्यादा नेचुरल बना देता है। सेफ्टी के लिए ADAS और कनेक्टेड कार टेक मौजूद है, वहीं म्यूजिक लवर्स के लिए 21-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम दिया गया है।

अगर कोई और बेहतर ऑडियो अनुभव चाहता है, तो 28-स्पीकर वाला Bowers & Wilkins सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो इस SUV को सच में लग्जरी लेवल पर ले जाता है।

Volvo EX60 का डिजाइन

Volvo EX60 का डिजाइन कंपनी की नई EV डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाता है। सामने की तरफ Thor Hammer LED DRL, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल को जानबूझकर क्लीन रखा गया है, जहां इल्यूमिनेटेड विंग-ग्रिप डोर हैंडल और 20 से 22-इंच तक के बड़े अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम पहचान मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

पीछे की तरफ स्लिम एलईडी टेल-लाइट्स और ब्लैक क्लैडिंग SUV को और ज्यादा शार्प बनाती हैं। खास बात है कि Volvo ने EX60 को Bright और Dark दो एक्सटीरियर थीम में उतारा है, जहां ब्राइट थीम में सिल्वर एक्सेंट्स नजर आते हैं, वहीं डार्क थीम में ऑल-ब्लैक फिनिश इसे और ज्यादा स्पोर्टी अपील देती है।

Volvo EX60 का क्रॉस कंट्री वर्जन

Volvo ने अपनी EX60 का क्रॉस कंट्री वर्जन पेश किया है, जो लग्जरी के साथ रफ-टफ ड्राइविंग का मज़ा लेने वालों के लिए खास है। इसमें 20mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, स्टेनलेस स्टील स्किड प्लेट्स और ऑफ-रोड मोड के साथ एडैप्टिव एयर सस्पेंशन दी गई है, जिससे खराब रास्तों पर भी ड्राइविंग आसान और कंट्रोल्ड रहती है।

Volvo EX60 Electric SUV Seats

एक्सक्लूसिव फ्रॉस्ट ग्रीन कलर और प्रीमियम फीचर्स इसे स्टाइल और परफॉर्मेंस में अलग बनाते हैं। कुल मिलाकर यह वर्जन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हाईवे और हल्की ऑफ-रोडिंग दोनों में बिना समझौता किए लग्जरी SUV का अनुभव चाहते हैं।

Volvo EX60 Electric का मुकाबला

Volvo EX60 Electric को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया गया है और बाद में यह अमेरिका में भी आएगी। हालाकि भारत में इसकी एंट्री अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस SUV का मुकाबला सीधे BMW iX3 और Mercedes-Benz GLC EV जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

ये भी पढ़ें: 2026 में तहलका मचाने आ रही है Maruti की Brezza Facelift, मिलेगा Level 2 ADAS, नया डिजाइन और बेहतर CNG सेटअप

वहीं, भारत में Volvo के EX90 और ES90 EVs के आने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है, जिससे इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में कंपनी की पकड़ मजबूत हो सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp