WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच

WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच

WhatsApp Wedding Invitation Scam: आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधी (Cyber Criminals) अपने तरीकों को लगातार बदल रहे हैं। अब उन्होंने एक नया तरीका खोज निकाला है जिससे वे लोगों को आसानी से शिकार बना रहे हैं। बता दें कि अब “Wedding Invitation” नाम की एक APK फाइल के ज़रिए यूजर्स को ठगा जा रहा है। ये फाइल आमतौर पर WhatsApp या Telegram जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए भेजी जाती है।

“Wedding Invitation” फाइल से बढ़ा खतरा, एक क्लिक में लुट सकता है आपका डेटा

अगर आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार के नाम से “Wedding Invitation” APK फाइल WhatsApp पर मिलती है, तो सतर्क रहें। साइबर अपराधी अब इस नाम की फाइल भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। दिखने में यह किसी शादी का निमंत्रण लगती है, लेकिन जैसे ही यूजर इसे इंस्टॉल करता है, फोन में मालवेयर (Malware) सक्रिय हो जाता है और हैकर्स को आपके मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

इसके बाद वे आपके SMS, कॉन्टैक्ट्स, बैंकिंग ऐप्स, OTPs और निजी डेटा तक पहुंच सकते हैं। नतीजा यह होता है कि आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है और बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। इसलिए किसी भी अज्ञात “Wedding Invitation” APK फाइल को खोलने या इंस्टॉल करने से पहले दो बार सोचें।

कैसे बन सकते हैं WhatsApp Wedding Invitation Scam का शिकार

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के स्कैम्स (WhatsApp Wedding Invitation Scam) का मकसद लोगों के फोन पर नियंत्रण पाना है। एक बार जब फाइल इंस्टॉल हो जाती है, तो यूजर को पता भी नहीं चलता कि बैकग्राउंड में कौन सा ऐप चल रहा है और कौन सा डाटा चोरी हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बलिया में शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला, विभागीय अफसर समेत 16 पर FIR, लाखों रुपये लेकर दी फर्जी नियुक्ति पत्र

कई मामलों में यह भी सामने आया है कि ऐसे ऐप्स कैमरा और माइक तक की एक्सेस ले लेते हैं, जिससे यूजर्स की जासूसी तक की जा सकती है। यानी सिर्फ बैंक अकाउंट ही नहीं, आपकी निजी प्राइवेसी भी खतरे में पड़ जाती है।

WhatsApp Wedding Invitation Scam से कैसे बचें

अगर आपके फोन पर किसी अनजान नंबर या मैसेज से “Wedding Invitation” या किसी ऑफर के नाम पर कोई APK फाइल आती है, तो सतर्क रहें और तुरंत उसे डिलीट कर दें। किसी भी हालत में इस तरह की फाइल को इंस्टॉल न करें क्योंकि यही साइबर ठगी का रास्ता बन सकती है।

बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐप डाउनलोड करने का सबसे सुरक्षित जरिया Google Play Store और iPhone यूजर्स के लिए Apple App Store है। ऐसे में थर्ड पार्टी वेबसाइट्स या मैसेजिंग लिंक से ऐप डाउनलोड करने से बचें। असली शादी के निमंत्रण आमतौर पर PDF या इमेज फाइल के रूप में आते हैं, इसलिए APK फाइल के नाम पर आने वाले इनवाइट से हमेशा सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: अब बैंक में पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ? UPI Circle से आसानी से कर पाएंगे पेमेंट, जानिए खूबीयां और इस्तेमाल करने का तरीका

साइबर अपराधी हर दिन नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। बस याद रखें, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, केवल अधिकृत ऐप स्टोर्स से डाउनलोड करें और फोन की सुरक्षा सेटिंग्स को अपडेट रखें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें