सोना नहीं, ये 6 धातु हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ तत्व, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोना नहीं, ये 6 धातु हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ तत्व, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

World Most Expensive Elements: सोना और प्लैटिनम जैसी धातुएं तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर ऐसे 6 तत्व मौजूद हैं, जिनकी कीमत सोने से भी कई गुना ज्यादा है? इन दुर्लभ तत्वों की कीमत इतनी ज़्यादा है कि सिर्फ एक ग्राम में करोड़ों से लेकर अरबों रुपये तक का आंकड़ा पहुंच जाता है। आइए, जानते हैं दुनिया के इन सबसे महंगे और अनोखे तत्वों के बारे में।

दुनिया के 6 सबसे महंगे तत्व

ये हैं दुनिया के छह सबसे महंगे तत्व (World Most Expensive Elements) जिनका इस्तेमाल सिर्फ लग्ज़री या सजावट में ही नहीं, बल्कि विज्ञान, अंतरिक्ष, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में भी बेहद अहम है।

1. Rhodium (रोडियम)

रोडियम प्लैटिनम ग्रुप का हिस्सा है, लेकिन इसकी दुर्लभता इसे सबसे अलग बनाती है। यह धरती की परत में पाए जाने वाले सबसे दुर्लभ तत्वों में से एक है। खास बात है कि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कारों के catalytic converters में किया जाता है, जिससे जहरीली गैसों का उत्सर्जन कम हो।

ये भी पढ़ें: 20 हजार की Casio से 4 करोड़ की Rolex तक, देखें मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन

इसके अलावा, इसकी चमकदार सफेद परत इसे लग्ज़री ज्वेलरी के लिए भी बेहद लोकप्रिय बनाती है। हालाकि हर साल केवल कुछ टन ही रॉडियम की खुदाई होती है, यही वजह है कि इसकी कीमत कई बार सोने से कई गुना अधिक हो जाती है।

2. Scandium (स्कैंडियम)

स्कैंडियम आम लोगों के लिए अनजाना नाम हो सकता है, लेकिन एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री में इसकी कीमत सोने से कहीं अधिक है। यह धातु हल्की लेकिन बेहद मजबूत होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल फाइटर जेट, स्पेसक्राफ्ट और हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाने में किया जाता है।

स्कैंडियम सीधे खानों से नहीं मिलता, बल्कि यह यूरेनियम जैसी धातुओं की माइनिंग के दौरान मात्र कुछ ग्राम में निकलता है। दुनिया भर में सालाना केवल 15–20 टन ही इसका उत्पादन होता है, जिससे यह और भी दुर्लभ बन जाता है।

3. Californium (कैलिफोर्नियम)

कैलिफोर्नियम दुनिया के सबसे रहस्यमय और महंगे तत्वों में से एक है। यह प्राकृतिक रूप से धरती पर मौजूद नहीं होता, बल्कि न्यूक्लियर रिएक्टरों में कृत्रिम रूप से बनाया जाता है। एक ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत अरबों रुपये तक हो सकती है।

इसका उपयोग न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करने, तेल और सोने के भंडार खोजने और वैज्ञानिक प्रयोगों में किया जाता है। हालाकि इसकी रेडियोएक्टिव प्रकृति और उत्पादन प्रक्रिया जटिल होने के कारण हर साल केवल कुछ माइक्रोग्राम ही तैयार होते हैं।

ये भी पढ़ें: आज़ादी के बाद पहली बार खुलेगा देश का प्राइवेट गोल्ड माइन, जानिए कहां से निकलेगा भारत का असली सोना

4. Plutonium (प्लूटोनियम)

प्लूटोनियम एक मानव-निर्मित तत्व है और इसे दुनिया के सबसे महंगे पदार्थों में गिना जाता है। यह परमाणु हथियारों और न्यूक्लियर रिएक्टरों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है। दरसल प्लूटोनियम से अत्यधिक मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है, इसलिए इसका उपयोग अंतरिक्ष मिशनों में भी किया जाता है। इसका उत्पादन महंगा और सख्त नियमों के तहत होता है, जिससे यह अत्यंत सीमित मात्रा में उपलब्ध होता है।

5. Iridium (इरिडियम)

इरिडियम अरबों साल पहले उल्कापिंडों के माध्यम से धरती पर आया माना जाता है। यह भी प्लैटिनम ग्रुप का सदस्य है और अत्यधिक गर्मी और जंग के प्रति बेहद प्रतिरोधी होता है। इसका इस्तेमाल प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट्स, डीप-सी केबल्स और अंतरिक्ष तकनीक में किया जाता है। हालांकि, यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इसकी मजबूती और टिकाऊपन इसे बेहद कीमती बनाते हैं।

6. Osmium (ऑस्मियम)

ऑस्मियम दुनिया का सबसे भारी और घना तत्व माना जाता है। इसका रंग नीला-चांदी जैसा होता है और यह प्लैटिनम के साथ बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसकी क्रिस्टलीय संरचना इसे पृथ्वी के सबसे दुर्लभ पदार्थों में शामिल करती है। इसका उपयोग फाउंटेन पेन की निब, इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स और सर्जिकल इम्प्लांट्स में किया जाता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत असाधारण रूप से ऊँची होती है।

ये भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का खुला खजाना, भंडार से निकला इतना कैश और सोना-चांदी की देख दंग रह जाएंगे आप

बता दें की, ये सभी तत्व केवल महंगे ही नहीं हैं, बल्कि विज्ञान और तकनीक की दुनिया में उनकी भूमिका भी अनमोल है। इनके बिना अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा, उच्च तकनीकी उपकरण और कई वैज्ञानिक प्रयोग संभव नहीं हैं। इसलिए ये तत्व सिर्फ लग्ज़री के लिए ही नहीं बल्कि भविष्य की प्रगति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp