200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17 Ultra लॉन्च, क्या iPhone और Samsung को देगा टक्कर?

200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17 Ultra लॉन्च, क्या iPhone और Samsung को देगा टक्कर?

Xiaomi 17 Series Launch: अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। क्योंकि Xiaomi ने ऐसा दांव चला है जो सीधे प्रीमियम मार्केट को चुनौती देता दिख रहा है। 200MP Leica टेलीफोटो कैमरा, 1-इंच मेन सेंसर, 4K 120fps रिकॉर्डिंग और 6000mAh बैटरी, ये सब एक ही फोन में।

दरसल शाओमी ने नई Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलते हैं। खास बात है की इस बार फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर नहीं, बल्कि प्रो-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस पर है। आइए जानते हैं Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 में क्या कुछ खास है और भारत में ये कब आ रहे हैं।

Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra में 1-इंच LOFIC मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसे Light Fusion 1050L कहा जा रहा है। खास बात है की इसमें 200MP Leica टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 75-100mm मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

सेंसर क्रॉप के जरिए इसे 400mm तक एक्सटेंड किया जा सकता है। बता दें की फोन Dolby Vision और ACES Log वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और 4K 120fps तक रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, 100W चार्जिंग वाले Redmi Note 15 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है। इसमें 1–120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और DC डिमिंग का सपोर्ट है। डिवाइस की मोटाई 8.29mm है और वजन 218.4 ग्राम है। हालाकी फोन थोड़ा भारी है, लेकिन बैटरी के हिसाब से यह समझ में आता है।

बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज हो सकता है।

Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन

स्टैंडर्ड Xiaomi 17 में Light Fusion 950 (1/1.31-इंच) मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ Leica 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और 10cm मैक्रो शॉट्स को सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मौजूद है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Xiaomi 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3,500 निट्स तक है और 1-120Hz LTPO रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.06mm और वजन 191 ग्राम है, यानी Ultra के मुकाबले हल्का और थोड़ा ज्यादा कॉम्पैक्ट है।

6,330mAh की बैटरी

खास बात है की Xiaomi 17 में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो Ultra से भी बड़ी है। इसमें भी 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें: Xiaomi के Qin F22 Pro ने मार्केट में मचाई हलचल, कीपैड फोन लेकिन स्मार्टफोन जैसे फीचर्स

Leica Leitzphone के स्पेसिफिकेशन

Leica Leitzphone powered by Xiaomi को भी दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6.9 इंच की हाइपरआरजीबी OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। यह डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी तेज मिलती है।

फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आया है, जिसमें 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, साथ में 90 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा सेक्शन में लाइका का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह फोन सिर्फ ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।

कितनी है Xiaomi 17 Series की कीमत?

शाओमी 17 की शुरुआती कीमत 999 यूरो यानी करीब 1,07,400 रुपये रखी गई है, जबकि शाओमी 17 अल्ट्रा के लिए आपको 1,499 यूरो यानी लगभग 1,61,100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं शाओमी द्वारा संचालित लाइका लाइट्जफोन की कीमत 1,999 यूरो यानी करीब 2,14,900 रुपये है।

ग्राहक शाओमी 17 अल्ट्रा के लिए अलग से फोटोग्राफी किट और फोटोग्राफी किट प्रो भी खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 99.99 यूरो यानी लगभग 10,757 रुपये और 199.99 यूरो यानी करीब 21,515 रुपये रखी गई है। जाहिर है कि यह सीरीज सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर रही है और कीमत भी उसी हिसाब से तय की गई है।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 17 Series, मिलेगा 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5; जानें दमदार फीचर और कीमत

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra में कौन बेहतर?

फीचरXiaomi 17 UltraXiaomi 17
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm)Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm)
मेन कैमरा1-इंच LOFIC (Light Fusion 1050L)1/1.31-इंच (Light Fusion 950)
टेलीफोटो200MP Leica (75–100mm, 400mm तक)Leica 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो
फ्रंट कैमराजानकारी उपलब्ध नहीं (ग्लोबल डिटेल्स सीमित)50MP ऑटोफोकस
वीडियो रिकॉर्डिंग4K 120fps, Dolby Vision, ACES Log4K सपोर्ट
डिस्प्ले6.9-इंच OLED, 3500 निट्स, 1–120Hz LTPO6.3-इंच OLED, 3500 निट्स, 1–120Hz LTPO
बैटरी6000mAh6330mAh
चार्जिंग100W वायर्ड, 50W वायरलेस100W वायर्ड, 50W वायरलेस
वजन218.4g191g
शुरुआती कीमत€1,499 (लगभग ₹1,61,100)€999 (लगभग ₹1,07,400)

अगर आप प्रो-लेवल फोटोग्राफी चाहते हैं तो Ultra बेहतर है। अगर आपको कॉम्पैक्ट और बड़ी बैटरी चाहिए तो Xiaomi 17 ज्यादा वैल्यू दे सकता है।

क्या ये iPhone और Samsung को टक्कर देगा?

हालाकी कीमत प्रीमियम है, लेकिन फीचर्स भी उसी लेवल के हैं। 200MP Leica कैमरा और 4K 120fps रिकॉर्डिंग इसे फ्लैगशिप रेस में सीधा खड़ा करती है। अब देखना होगा कि भारत में यूजर्स इसे कैसे रिसीव करते हैं। अगर कीमत आक्रामक रही, तो यह 2026 का बड़ा फ्लैगशिप सरप्राइज साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp