iPhone 17 को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 17 Series, मिलेगा 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5; जानें दमदार फीचर और कीमत

iPhone 17 को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 17 Series, मिलेगा 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5; जानें दमदार फीचर और कीमत

Xiaomi 17 Series: चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज को Xiaomi 17 Series नाम दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने 16 सीरीज को पूरी तरह स्किप कर दिया है और सीधे 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि यह सीरीज सितंबर में चीन में लॉन्च होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक फाइनल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Xiaomi 17 Series में क्या होगा खास?

Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि इस बार तीन डिवाइस मार्केट में आएंगे Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max। गौरतलब है कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 का 12GB/256GB वेरिएंट CNY 4,499 की कीमत पर लॉन्च होगा, जो पिछले मॉडल के बराबर है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Xiaomi 17 और 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जबकि Pro Max में 6.8 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। तीनों फोन में LTPO OLED पैनल होंगे, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। पतले बेज़ल्स और प्रीमियम डिजाइन इसे iPhone 17 के बराबर खड़ा करते हैं। खास बात यह है कि हाल ही में डिजाइन लीक में सामने आया है कि Xiaomi 17 Pro और Pro Max में “Magic Back Screen” दिया जाएगा।

यह एक छोटा सा सेकेंडरी डिस्प्ले होगा, जो फोन के रियर कैमरा आइलैंड में इंटीग्रेटेड होगा। इस Magic Back Screen पर यूजर्स नोटिफिकेशन देख पाएंगे, म्यूज़िक कंट्रोल कर पाएंगे और यहां तक कि कैमरा का प्रीव्यू भी ले सकेंगे। यह फीचर Xiaomi को बाकी फ्लैगशिप्स से अलग खड़ा करेगा और iPhone 17 को एक नई तरह की कॉम्पटीशन देगा।

दमदार परफॉर्मेंस

Xiaomi 17 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। Xiaomi के सीनियर अधिकारी ने कन्फर्म किया है कि यह सीरीज Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगी। बता दें कि Xiaomi इस चिपसेट के साथ फोन लॉन्च करने वाली दुनिया की पहली कंपनियों में से होगी।

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Oppo F31 5G Series स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर

Xiaomi 17 Series की बैटरी

Xiaomi 17 Series में कंपनी ने बैटरी पर खास ध्यान दिया है। Xiaomi 17 में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि Xiaomi 17 Pro में 6,300mAh बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। बता दें कि सबसे बड़ा धमाका Xiaomi 17 Pro Max करेगा, जिसमें 7,500mAh की बैटरी होगी।

इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबा बैकअप और बेहतर गेमिंग व स्ट्रीमिंग टाइम मिलेगा। उम्मीद है कि इसमें फास्ट चार्जिंग 120W तक होगी, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो सकेगा।

कैमरा सिस्टम

Xiaomi 17 Series with Magic Back Screen

Xiaomi 17 Pro और Pro Max मॉडल में SmartSens 590 50MP मेन कैमरा सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हाई-क्वालिटी कंटेंट बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Vivo Y500 5G फोन लॉन्च, 8,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ; जानें कीमत, फीचर्स और जरूरी डिटेल्स

आखिर क्या है Xiaomi का प्लान?

Xiaomi के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने साफ कहा कि यह कदम कंपनी की पांच साल की प्रीमियम स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। Xiaomi ने पिछले पांच सालों में R&D में 100 अरब RMB से ज्यादा निवेश किया है और अगले पांच साल में इसे दोगुना करने की योजना है।

लू वेइबिंग का बयान

“हमने पांच साल पहले प्रीमियम स्ट्रैटेजी शुरू की थी ताकि iPhone से सीख सकें और खुद को उसके मुकाबले खड़ा कर सकें। अब समय आ गया है कि हम iPhone 17 सीरीज के साथ सीधे मुकाबले में आएं। Xiaomi 17 सीरीज हमारी तकनीकी प्रगति का सबसे बड़ा सबूत है।”

iPhone 17 और Xiaomi 17 में कौन जीतेगा मुकाबला?

हालांकि iPhone 17 सीरीज आज भी प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट की किंग मानी जाती है, लेकिन Xiaomi का 16 सीरीज को स्किप कर सीधे Xiaomi 17 लॉन्च करना बड़ा दांव है। इसका मतलब है कि यूजर्स को अब फीचर्स और प्राइस दोनों में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7500mAh तक की बैटरी जैसी खूबियां Xiaomi को iPhone 17 के बराबर खड़ा करती हैं।

ये भी पढ़ें: ₹13,000 से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का Galaxy A55, Flipkart पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर; जानें फीचर्स, कैमरा और ऑफर डिटेल्स

खास बात यह है कि Xiaomi की आक्रामक प्राइसिंग से हाई-एंड फीचर्स आम यूजर्स की पहुंच में आ सकते हैं। अब देखना रोमांचक होगा कि इस टेक वॉर में जीत किसकी होती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें