शुरू हो गया Xiaomi का Diwali Sale, स्मार्टफोन पर ₹10,000 की छूट; Tablet और Gadgets पर 60% तक का धमाकेदार डिस्काउंट

शुरू हो गया Xiaomi का Diwali Sale, स्मार्टफोन पर ₹10,000 की छूट; Tablet और Gadgets पर 60% तक का धमाकेदार डिस्काउंट

Xiaomi Diwali Sale 2025: Xiaomi India ने इस बार दिवाली को और खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। कंपनी की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। खास बात है कि इस सेल में smartphones, smart TVs, tablets, powerbanks, air purifiers और wearables पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर्स mi.com, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे।

Smartphones पर बंपर डिस्काउंट

गौरतलब है कि इस दिवाली Xiaomi और Redmi ने स्मार्टफोन लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स निकाले हैं।

Redmi Note 14 Series ऑफर्स

स्मार्टफोननई कीमतपुरानी कीमत
Redmi Note 14 Pro+ 5G (200MP)₹24,999₹34,999
Note 14 Pro 5G₹20,999₹28,999
Redmi Note 14₹15,499₹21,999
Redmi Note 14 SE₹12,999
Redmi 15₹14,999
Redmi A4 5G₹7,499
Redmi 14C₹8,999

ये सभी फोन स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार बैटरी और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं, जो दिवाली के फेस्टिवल मोमेंट्स को कैप्चर करने के लिए परफेक्ट हैं।

ये भी पढ़ें: धांसू ऑफर्स के साथ आने वाली है Flipkart Big Billion Days Sale, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक, हर प्रोडक्ट पर मिलेगी भारी छूट

Tablets पर 60% तक की छूट

इस बार Xiaomi Diwali Sale 2025 में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि टैबलेट पर भी जबरदस्त ऑफर आया है। कंपनी ने Xiaomi Pad 7 की कीमत घटाकर ₹22,999 कर दी है, जो पहले ₹34,999 थी। वहीं Xiaomi Pad Pro अब सिर्फ ₹16,999 में मिलेगा। बजट यूज़र्स के लिए Redmi Pad 2 ₹11,999 और Redmi Pad SE 4G मात्र ₹7,999 में उपलब्ध है।

बता दें कि ये टैबलेट्स ऑनलाइन क्लासेस, मूवी स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम और गेमिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। खास बात है कि इन डिवाइस में लॉन्ग बैटरी बैकअप और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है जो स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस देता है।

Smart TVs के साथ घर बनेगा Mini Theater

Xiaomi की स्मार्ट TV रेंज इस बार दिवाली को सिनेमेटिक टच देने वाली है।

  • Xiaomi CineMagiQLED X Pro Series ₹25,999 (पहले ₹44,999)
  • FantastiQLED FX Pro Series ₹21,999 (पहले ₹44,999)

इन दोनों TVs में 4K रिज़ॉल्यूशन, Dolby Vision और दमदार ऑडियो मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Oppo F31 5G Series स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर

Ecosystem Products और Gadgets पर भी ऑफर्स

प्रोडक्टकीमत
Redmi 4i 20K Powerbank₹1,899
Redmi Watch Move₹1,699
Redmi Buds 5C₹1,799
Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite₹12,999
Xiaomi Grooming Kit₹1,599

Xiaomi ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi इंडिया में after-sales service में टॉप ब्रांड बन चुका है। कंपनी 52% से ज्यादा कस्टमर इश्यूज सिर्फ 4 घंटे में सॉल्व कर देती है, जबकि 37% रिपेयर की कीमत ₹1,000 से कम होती है। गौरतलब है कि यह तेज़ और किफायती सर्विस ग्राहकों को भरोसा देती है। इसी बीच Xiaomi Diwali Sale 2025 स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट TVs पर भारी डिस्काउंट के साथ चल रही है। लिहाजा यह फेस्टिवल सीज़न नए गैजेट्स लेने का परफेक्ट मौका है।

ये भी पढ़ें: ₹13,999 में लॉन्च हुआ Lava Play Ultra 5G Gaming Smartphone, 700,000+ AnTuTu स्कोर के साथ देगा जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें