Xiaomi के Qin F22 Pro ने मार्केट में मचाई हलचल, कीपैड फोन लेकिन स्मार्टफोन जैसे फीचर्स
Xiaomi Qin F22 Pro Review: आजकल जब हर कोई बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन का दीवाना है, ऐसे में एक ऐसा फोन मार्केट में मौजूद है जो पुराने जमाने के कीपैड फोन जैसा दिखता जरूर है, लेकिन उसके फीचर्स किसी भी आधुनिक स्मार्टफोन को टक्कर दे सकते हैं। बता दें कि यह फोन Qin AI Life नाम की कंपनी की ओर से बनाया गया है, जो Xiaomi के Mi Ecosystem ब्रांड के तहत आती है।
Xiaomi Qin F22 Pro के स्पेशल फीचर्स
Xiaomi के सब-ब्रांड Qin AI Life का Xiaomi Qin F22 Pro भले ही बाहर से एक साधारण कीपैड फोन लगे, लेकिन इसके फीचर्स किसी आधुनिक स्मार्टफोन से कम नहीं हैं। इस फोन में 3.54 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसे आप कीपैड और टच दोनों से आसानी से चला सकते हैं। इसमें मौजूद Android ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से यूजर्स Google Play Store से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, यानी WhatsApp, Instagram और दूसरी सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल बिना किसी दिक्कत के किया जा सकता है।
इसमें लगा MediaTek Helio G85 चिपसेट फोन को तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। खास बात यह है कि इस छोटे फोन में वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन पेमेंट और सोशल मीडिया एक्सेस जैसे सभी स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं। डिजाइन के मामले में भी यह फोन खास है—इसमें पीछे की ओर 8MP का कैमरा और फ्रंट में 2MP कैमरा दिया गया है, जो अनोखे तरीके से कीपैड के # बटन में फिट किया गया है, ताकि स्क्रीन का साइज कॉम्पैक्ट और यूजर-फ्रेंडली बना रहे।
Xiaomi Qin F22 Pro की कीमत और उपलब्धता
कंपनी की वेबसाइट पर Xiaomi Qin F22 Pro की कीमत 122 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) बताई गई है। हालांकि, फिलहाल ये फोन भारत में ऑफिशियल रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे इंपोर्टेड फोन के रूप में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका पिछला मॉडल Qin F21 Pro लगभग 6000 रुपये में मिल जाता है।
खास बात यह है कि Qin Phones ने फीचर फोन और स्मार्टफोन की दुनिया को जोड़ते हुए उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प पेश किया है, जो simplicity और smartness दोनों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
किसके लिए बनाए गए हैं Qin Phones
Qin AI Life ने अपने Qin Phones को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो भारी-भरकम टचस्क्रीन स्मार्टफोन नहीं संभालना चाहते, लेकिन साथ ही बेसिक फोन के साथ आने वाली सीमाओं से भी बचना चाहते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने अब तक Qin F21 Pro, Qin F22, और Qin F22 Pro जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं। इन फोनों को बुजुर्गों, बच्चों और मिनिमलिस्ट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें: 50MP ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टॉरिज के साथ Motorola का सबसे पतला फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
