भारत में Yamaha कर रही बड़ा बदलाव, अब एक साथ होगा बिक्री और निर्माण
Yamaha India Sales Manufacturing Merger: जापानी दोपहिया वाहन कंपनी Yamaha ने भारत में अपने व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। खास बात है कि अब Yamaha अपनी बिक्री और निर्माण गतिविधियों को एक ही संगठन में मर्ज करने जा रही है। यह कदम कंपनी को भारतीय बाजार में और अधिक चुस्त और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Yamaha भारत में मर्ज कर रही Sales और Manufacturing
Yamaha Motor India ने 28 जनवरी को बड़ा ऐलान किया है कि,
अब कंपनी अपनी बिक्री और निर्माण संचालन को एक ही संगठन में मर्ज करेगी। पहले कंपनी का भारतीय कारोबार चार अलग-अलग इकाइयों, IYM, YMIS, YMI और YMRI में बंटा था। जिनका काम निर्माण, बिक्री, विपणन और अनुसंधान तक सीमित था। हालाकि यह ढांचा मजबूत आधार देने में मददगार था, मगर समन्वय और ओवरलैप की समस्याएँ भी थीं। अब YMIS और YMI को IYM में मर्ज किया जाएगा, जिससे निर्माण, बिक्री, मार्केटिंग, वित्त और प्रशासन सभी एक ही संगठन के तहत काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: कम बजट में Royal ठाठ चाहिए, शानदार कलर और तगड़े फीचर्स के साथ अभी घर ले जाइए Hunter 350
कंपनी का मानना है की इससे उत्पाद योजना में तेजी आएगी, इंजीनियरिंग और ग्राहक मांग के बीच तालमेल बेहतर होगा और नए प्रोडक्ट्स पर अपडेट भी जल्दी मिलेंगे।
YMRI रहेगा स्वतंत्र, तकनीकी फोकस मजबूत
बता दें कि Yamaha Motor Research & Development India (YMRI) अब भी स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेगी, जिससे कंपनी का फोकस नई तकनीक, इंजीनियरिंग और भविष्य के उत्पादों पर मजबूत बना रहेगा। YMRI मर्ज किए गए संगठन के साथ तालमेल रखेगी, लेकिन दिन-प्रतिदिन के व्यवसायिक कामों से प्रभावित नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: WP सस्पेंशन और दमदार ऑफ-रोड मोड के साथ KTM 390 Adventure R भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वहीं, Inagaki Junpei इंजीनियरिंग और तकनीकी गतिविधियों के लिए Managing Director के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे, और Hajime Aota, Yamaha Motor India Group के Chairman, अब IYM के Managing Director भी होंगे। यह डुअल लीडरशिप भारतीय बाजार में Yamaha की गंभीरता और दीर्घकालिक योजनाओं को दिखाती है।
Yamaha के नए बदलाव का ग्राहकों और बाजार पर असर
बता दें कि Yamaha की यह नई रीस्ट्रक्चरिंग भारतीय नियमों और स्टेकहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही लागू होगी। खास बात है कि इस बदलाव के दौरान ग्राहकों, डीलरों, सप्लायर्स और कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: नए रंग, दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक के साथ 2026 मॉडल Kawasaki Ninja 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
हालाकि इंडियन राइडर्स को इसे तुरंत महसूस नहीं होगा, लेकिन लंबे समय में यह कदम कंपनी को और चुस्त-दुरुस्त बनाएगा। एकीकृत संगठन से उत्पाद योजना बेहतर होगी, अपडेट्स जल्दी मिलेंगे और इंजीनियरिंग ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार और प्रभावी हो जाएगी।