29 अक्टूबर को बक्सर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, होगी बड़ी चुनावी सभा

29 अक्टूबर को बक्सर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, होगी बड़ी चुनावी सभा

Yogi Adityanath Buxar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 29 अक्टूबर को बक्सर आ रहे हैं। शहर के चरित्रवन के समीप आईटीआई मैदान में वे एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ का आगमन दोपहर एक बजे के आसपास तय है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा चुनाव सेल ने बक्सर जिला कार्यालय को औपचारिक सूचना दे दी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के आगमन की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को जब इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन से बातचीत की गई, तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा,

“मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम आईटीआई मैदान में तय हो गया है। उनके आगमन से जिले में जोश का नया संचार होगा।”

भुवन ने बताया कि एनडीए के सभी घटक दल इस सभा की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा मंच सजावट से लेकर जनसम्पर्क तक की जिम्मेदारी संभाली जा रही है।

चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह रैली केवल बक्सर सीट के लिए नहीं, बल्कि जिले की सभी चार विधानसभा सीटों के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। वे इस दौरान एनडीए के सभी उम्मीदवारों के लिए जनसमर्थन की अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें: कभी भाजपा का गढ़ रहा बिहार का यह इलाका, अब चुनाव से पहले ही BJP का पत्ता हुवा साफ

खास तौर पर, बक्सर सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा के पक्ष में योगी जनता से मतदान का आग्रह करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी की लोकप्रियता और उनकी सीधी शैली का असर बक्सर सहित पूरे क्षेत्र में दिख सकता है।

Yogi Adityanath Buxar Visit – प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Yogi Adityanath Buxar Visit को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। आईटीआई मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। जिले के आला अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री की सभा शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

साथ ही, ट्रैफिक को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सभा बक्सर में एनडीए की चुनावी शुरुआत का “शुभ संकेत” साबित होगी।

ये भी पढें: बिहार की इस सीट पर NDA का बड़ा खेल, निर्दलीय उम्मीदवार अंकित का करेगी समर्थन

बता दे की योगी आदित्य नाथ की इस सभा को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सभा जनता और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी। भाजपा को उम्मीद है कि योगी के भाषण से एनडीए समर्थक मतदाताओं में नई ऊर्जा आएगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें