हथियार संग हवाबाजी करते 2 भाई गिरफ्तार, ‌SP शुभम आर्या के निर्देश पर गठित की गई थी टीम

Weapon Showcase: 2-brothers-arrested-in-buxar-for-weapon-showcase
1 min read

Weapon Showcase, बक्सर: आज के समय जिस कदर सोशल मीडिया पर प्रदर्शनी और साथी हवा बाजी का ट्रेंड चल रहा है। यह बात अपने आप में बेहद चिंताजनक होती जा रही है। और आपको बता दे कुछ ऐसा ही हवा बाजी का मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है, जहाँ कुछ युवक सोशल मीडिया पर असली हथियार के साथ फोटो और विडियो डाल (Weapon Showcase) खुद को तुर्रम खान समझ रहे थें। लेकिन सायद उन्होंने हमारे बक्सर जिले के पुलिस और हथियार प्रदर्शनी को लेकर बनाएं गए नियम कानून को हल्के में ले लिया, नतिजतन जिले कि पुलिस ने जब उस वीडियो को देखा तो तुरंत ऐक्शन में आ गई।

Weapon Showcase: हथियार के साथ हवा बाजी

जिसके बाद विडियो में हथियार के साथ हवा बाजी (Weapon Showcase) करते दिख रहे युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि हथियारों के साथ वायरल उस वीडियो में कुल तीन लोग संलिप्त हैं। जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि एक अन्य, तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कि जा रही है।

SP शुभम आर्या के निर्देश पर गठित की गई टीम

बता दें कि शनिवार को प्रसासनिक अधिकारियों से एक प्रेसवार्ता हुई, जिस दौरान हमारे बक्सर सदर के एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को औद्योगिक थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि हरिकिशुनपुर गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो (Weapon Showcase) और विडियो डाली है। जिसके उपरांत जिले के नए SP शुभम आर्या द्वारा उन युवकों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।लिहाज़ा आदेश मिलते ही तुरंत एक टीम गठित कि गई, जिन्होंने  फोटो के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

 

विजय कुमार का था हथियार

बता दें कि गिरफ्तार किए गए युवक में एक का नाम अनिश राम है, जो हरिकिशुनपुर गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम उधारी राम है। वहीं दुसरा युवक राधेश्याम राम है, जो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव का निवासी है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधेश्याम राम, अनिश राम का ममेरा भाई है। बता दे कि इन लोगों की गिरफ्तारी के उपरांत हथियार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। दरसल पुछताछ में राधेश्याम ने बताया कि फोटो में जिस हथियार को लिए वो दिख रहा है, वह हथियार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सांथ गांव निवासी विजय कुमार का है।

देसी कट्टा और मोबाइल जब्त

वही राधेश्याम की तरफ से दी गई जानकारी के बाद बक्सर पुलिस की टीम ने इटाढ़ी पुलिस के साथ, सांथ गांव में छापेमारी विजय कुमार के घर पहुँच गई। वहीं इस छापेमारी के दौरान विजय कुमार के घर से दो देसी कट्टा और एक मोबाइल जब्त किया गया। जिसके उपरांत इटाढ़ी थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फोटो में दिख रहे तीसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है। जिसका नाम शंकर राम बताया जा रहा है और उसकी तलाश फिलहाल कि जा रही है।

हथियार प्रदर्शनी पर सख्त प्रतिबंध

आपको बता दे कि हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर हवा बाजी (Weapon Showcase) या फिर किसी पार्टी फंक्शन में हथियार प्रदर्शनी करने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। वही इस ताजा घटना से प्रशासन एक बार फिर एक्शन में आ गई है। जिसके उपरांत अधिकारियों ने हर उन युवक और युवतियों के लिए चेतावनी जारी कर दिया है जो हथियारों के साथ प्रदर्शनी (Weapon Showcase) करते हैं या करने का मन बना रहे हैं। जिसके मुताबिक ऐसे हरकत करने वाले लोगों के प्रति सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *