Buxar में अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार, दोनाली बंदूक व पिस्तौल समेत 10 जिंदा कारतूस बरामद

2 arrested in buxar with illegal weapon
1 min read

Illegal Weapon, Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें की Buxar में अवैध हथियार के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा कि यह पूरा मामला मुफसील थाना क्षेत्र का है। जहाँ सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हाथ लगी है।

Illegal Weapon: अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

अब अगर बात करें पूरे मामले की तो आपको बता दें कि Buxar के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही पूछताछ में पता चला है कि इन गिरफ्तार युवकों के पास से एक बंदूक व पिस्टल (Illegal Weapon) समेत 15 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस संदर्भ में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए युवकों की गिरफ्तार किया गया है।

चक्रहसी गांव में छापामारी

इस संदर्भ में Buxar के सदर डीएसपी धीरज कुमार ने सोमवार यानी आज एक प्रेस विज्ञप्ति के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई। जिन्होंने रविवार 24 नवंबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चक्रहसी में छापामारी किया। इस टीम का निर्देश बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार ने किया था।

 

दोनाली बंदूक व 10 जिंदा कारतूस बरामद

बता दें कि चक्रहसी गाँव में हुवे छापामारी में वहीं के निवासी जिनका नाम मंटू सिंह और पिता का नाम अशोक सिंह बताया गया है, उसके घर से एक दोनाली बंदूक (Illegal Weapon) व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी छापामारी चल ही रही थी कि उस बीच एक युवक वहां से भागता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा और फिर उसकी तलाशी ली गई। वहीं तलाशी के दौरान उस युवक के पास से भी एक पिस्तौल बरामद की गई।

पुरी तरह लोड थी पिस्तौल

बताया जा रहा है की दूसरे युवक के पास से जो पिस्तौल बरामद की गई है वह पुरी तरह लोड थी, जिसके मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मौजूद थे। वही दूसरे युवक की पहचान प्रकाश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो चक्रहसी गाँव का निवासी और स्व: जय बहादुर सिंह का पुत्र है। इस छापामारी के बाद इस बात कि उम्मीद जताई जा रही है कि प्रकाश कुमार सिंह हथियारों का अवैध तरीके से (Illegal Weapon trading) खरीद बिक्री करता है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *