विश्व प्रसिद्ध बक्सर के लिट्टी चोखा मेला को लेकर तेज हुई तैयारी। ‌‌‌जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में हुई बैठक, इस वर्ष का पंचकोसी मेला होगा खास

Buxar Panchkosi Mela 2024
1 min read

Buxar Panchkosi Mela: विश्व प्रसिद्ध बक्सर का लिट्टी चोखा मेला जिसे पंचकोसी मेला (Panchkosi Mela) से भी जाना जाता है, वह अब मुहांने पर आ चुका है। दरसल इस वर्ष बक्सर का पंचकोसी मेला, 20 नवंबर से प्रारंभ होगा और 24 नवंबर को बक्सर के चरित्र वन में समाप्त होगा। ऐसे में जिले में इस मेले को लेकर अब तैयारी तेज कर दी गई है। यह भी पढें: Ganga Expressway के बेहद करीब होगा बक्सर

आपको बता दे की इस वर्ष बक्सर जिला के पंचकोशी मेला के दौरान, लोगों को काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। दरअसल बक्सर जिला प्रशासन कि देख रेख में इस बार पंचकोशी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष में महत्व दिया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन द्वारा कई तरह के बेहतर प्रयास होने वाले हैं।

Panchkosi Mela 2024: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में पंचकोसी परिक्रमा समिति की बैठक

आपको बता दें कि वर्ष 2024 के पंचकोशी मेला को संपन्न और व्यवस्थित बनाने के लिहाज से बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में आज पंचकोसी परिक्रमा समिति की बैठक की गई। जिस दौरान में लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचकोसी परिक्रमा समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के सचिव रामनाथ ओझा और उनके संग अन्य कुछ सदस्य मौजूद रहें। जिस दौरान पहले जिला अधिकारी ने सचिव समेत बाकी के सदस्यों से उनके सुझाव को जाना।

रास्तों को ठीक करने का निर्देश

इसके बाद जिलाधिकारी ने वहां मौजूद सचिव समेत सदस्यों और विभाग को उक्त निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को निर्देश दिया की पंचकोशी मेला के दौरान जिन जिन जगहों पर श्रद्धालुओं का पड़ाव होने वाला है उन जगहों पर पहुंचने के लिए निर्धारित मार्ग का मुआयना कर यह सुनिश्चित करें कि उक्त मार्ग पर आने जाने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं जिन जगहों पर रास्तों में गड्ढे दिखे या टूटी फूटी सड़क हो उसे जल्द से जल्द मरम्मत कर सुदृढ़ किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग रहे तत्पर

बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा बुलाए गए उस बैठक में बैठक में, बक्सर के सिविल सर्जन भी उपस्थित थें। जिन्हें जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने निर्देश दिया कि पंचकोसी मेला के पडाव के अनुसार जिस दिन जिन जगहों पर श्रद्धालुओं का काफिला पहुंचने वाला है उसके अनुसार उन स्थानों के लिए स्वास्थ्य टीम अपना रोस्टर पहले से बना लें। जिलाधिकारी के मुताबिक मेला के दौरान श्रद्धालुओं कि भरी भीड़ उमडेंगी, ऐसे में बदलते मौसम और भीड़ भाड़ के बीच किसी व्यक्ति को उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में कोई घटना ना हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से तत्पर रहे हैं।

दीवारों पर पेंटिंग बनाने का निर्देश

बता दें कि हर साल के मुकाबले इस साल के पंचकोशी मेला को और बेहतर बनाने के लिहाज से जिलाधिकारी द्वारा काफी इन्तेजामात किया जा रहा है। दरसल पंचकोशी मेला के संदर्भ में हुवे इस बैठक में उक्त अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और अन्य कुछ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ने बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी जरूरी निर्देश दिया है।

 

बताया जा रहा है कि पंचकोसी परिक्रमा में संबंधित स्थलों पर मेले के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग बनाये जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मेले के हर पडाव वाले स्थलों पर प्रवेश द्वार और निकास द्वार बनाने का निर्देश मिला है। और आखिर में इन सभी कार्यों का देख रेख और उनकी समीक्षा करने का जिम्मा बक्सर S.D.M धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को सौंपा गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “विश्व प्रसिद्ध बक्सर के लिट्टी चोखा मेला को लेकर तेज हुई तैयारी। ‌‌‌जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में हुई बैठक, इस वर्ष का पंचकोसी मेला होगा खास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *