3I/ATLAS से मिला रहस्यमयी सिग्नल, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

3I/ATLAS से मिला रहस्यमयी सिग्नल, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

3I ATLAS Signal: अंतरिक्ष में घूम रहे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट 3I/ATLAS ने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बताया जा रहा है कि इस इंटरस्टेलर पिंड से 1420 मेगाहर्ट्ज़ (MHz) की फ्रीक्वेंसी पर एक सिग्नल मिला है, जिसे वैज्ञानिक “हाइड्रोजन लाइन” कहते हैं। ये वही फ्रीक्वेंसी है जिसे ‎SETI प्रोजेक्ट में “इंटरस्टेलर कॉलिंग चैनल” के नाम से जाना जाता है।

3I ATLAS Signal: 8, 13, 8, 5, 13, 8 का रहस्यमयी पैटर्न मिला

दावा किया जा रहा है कि अंतरिक्षीय पिंड 3I/ATLAS से मिले सिग्नल (3I ATLAS Signal) में 8, 13, 8, 5, 13, 8 का एक रहस्यमयी पैटर्न मिला, जो Fibonacci क्रम जैसा दिखता है और जब इस पैटर्न को डिकोड किया गया, तो संदेश मिला “Observe. Prepare. Understand. The Gate Awaits.” यानी “देखो, तैयार रहो, समझो… द्वार इंतज़ार कर रहा है।”

ये भी पढ़ें: अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु हथियारों की टेस्टिंग, चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

ऐसे में अगर यह सच साबित होता है, तो यह मानव इतिहास का पहला मौका होगा जब किसी दूसरे तारामंडल से जानबूझकर भेजा गया संदेश मिला हो। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए यह मामला अभी भी एक अनसुलझा अंतरिक्षीय रहस्य बना हुआ है।

क्या है 3I/ATLAS?

बता दें कि 3I/ATLAS को 1 जुलाई 2025 को ATLAS सर्वे टेलीस्कोप ने देखा था और यह हमारी सौरमंडल से बाहर से आया एक अंतरस्टेलर पिंड माना जा रहा है; खास तौर पर इसका मार्ग हाइपरबोलिक ऑर्बिट में था, यानी यह सूरज के गुरुत्व में फंसा नहीं बल्कि सिर्फ़ हमारी प्रणाली से गुज़र रहा था, साथ ही इसकी गति बेहद तेज़ पाई गई; वैज्ञानिकों ने इसके वायुमंडल में असामान्य रसायनिकता दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: भारत की ‘Surya Missile’ ने दुनिया में मचाया हलचल! 27,000 Km/h की रफ्तार, 30 मिनट में पहुंच सकती है किसी भी देश

यानी कार्बन डाइऑक्साइड का अनुपात अधिक और पानी कम, जबकि 3I/ATLAS के सिग्नल भेजने के दावे पर अभी पुष्टिकरण नहीं मिला है; हालाँकि कुछ रिपोर्टों में 1420 MHz पर पैटर्न मिलने की बात उठी है, NASA और अन्य अनुसंधान समूह फिलहाल इसे प्राकृतिक ऑब्जेक्ट ही मान रहे हैं और वैज्ञानिक समुदाय में इसे लेकर और जांच-पड़ताल जारी है।

वैज्ञानिक अब इस रहस्यमयी ऑब्जेक्ट को बेहतर उपकरणों से ट्रैक कर रहे हैं ताकि यह जाना जा सके कि क्या इसमे स्व-प्रकाश, उलट-दिशा वाली पूँछ या असामान्य गैसीय गतिविधि जैसी बातें अन्य अंतरस्टेलर ऑब्जेक्ट्स से अलग हैं। अगर भविष्य में और 3I ATLAS Signal मिलते हैं, तो यह असाधारण खोज हो सकती है, लेकिन अभी तक “एलियन कॉल” या “संदेश” कहना वैज्ञानिक दृष्टि से जल्दबाज़ी होगा।

ये भी पढ़ें: मोंथा तूफान के आगे धीमी पड़ी बिहार मे चुनावी प्रचार, नीतीश-तेजस्वी समेत कई नेताओं की सभाएं रद्द

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें