Buxar News: बक्सर में मानवता हुई शर्मसार, 80 वर्षीय वृद्धा के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति ने की दरिंदगी

Buxar Dushkarm Case: Buxar Jila Apradh Samachar
1 min read

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक 80 वर्षीय वृद्धा के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने घिनौनी हरकत की। यह Buxar Dushkarm Case उस समय हुई जब पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी।

Buxar Dushkarm Case: 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दरिंदगी

यह घटना (Buxar Dushkarm Case) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। दरसल पीड़ित महिला के घर के अन्य सदस्य प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए हुए थे, लिहाजा वह घर पर अकेली थी। वहीं गांव के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जब देखा कि वृद्धा घर में अकेली है, तो वह जबरदस्ती घर में घुसा और 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया।

परिवार के लौटने के बाद हुआ खुलासा

घटना (Buxar Dushkarm Case) को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं पीड़िता इतनी डर गई थी कि तुरंत किसी को कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। लेकिन जब गुरुवार को उनके परिजन महाकुंभ से लौटे, तब उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तेजी से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले पर प्रसासनिक विभाग से मिली जानकारी

Buxar Dushkarm Case को लेकर इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। गांव के ही 50 वर्षीय पड़ोसी व्यक्ति गजाधर यादव ने, इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब उसने देखा कि वृद्धा घर में अकेली है, तो वह जबरदस्ती घर में घुसा और दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में भीषण सड़क हादसा, घर से महज़ 3 किलोमीटर दूर डॉक्टर का परिवार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता इतनी डर गई थी कि तुरंत किसी को कुछ नहीं बता पाई। परिवार के आने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर आपबीती बताई, जिसके बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर, जेल भेज दिया गया।

गांव में आक्रोश, आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग

इस घटना से पूरा गांव आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। ग्रामीणों ने प्रशासन से फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Buxar Dushkarm Case एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर बुजुर्ग महिलाओं के लिए।

  • क्या अकेली रहने वाली वृद्ध महिलाएं सुरक्षित हैं?
  • क्या ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत नहीं है?
  • क्या महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत नहीं है?

बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें भयमुक्त वातावरण मिल सके।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar News: बक्सर में मानवता हुई शर्मसार, 80 वर्षीय वृद्धा के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति ने की दरिंदगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *