बक्सर: परिवहन विभाग के सिपाही को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Buxar MVI Constable Death in Arwal
1 min read

Buxar MVI Constable Death: बक्सर के प्रतापसागर निवासी मुकेश कुमार की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें की वह परिवहन विभाग में आरक्षी के रूप में तैनात थे और मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के साथ NH‑139 पर वाहनों की जांच ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है की घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच पाई। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई दुर्घटना?

बता दें की सोमवार रात एनएच‑139 पर वाहनों की जांच कर रहे बक्सर के सिपाही मुकेश कुमार की एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद घायल मुकेश को उनके साथी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि,

टक्कर मारने वाला ट्रक भागने की कोशिश में था और भागते समय उसने दूसरे ट्रक से भी टकरा गया। दोनों ट्रक जब्त कर लिए गए हैं और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सोना नहीं, ये हैं दुनिया के 6 सबसे महंगे और दुर्लभ धातु, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

गौरतलब है की मुकेश कुमार मूल रूप से ग्राम प्रतापसागर, थाना नया भोजपुर, जिला बक्सर के निवासी थे और कुछ साल पहले परिवहन विभाग में आरक्षी के रूप में तैनात हुए थे, फिलहाल वह अरवल में कार्यरत थें। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार में गहरा शोक और रोष ला दिया है।

पुलिस ने जब्त किया ट्रक, हिरासत में चालक

पुलिस ने बताया की,

दुर्घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हादसे का कारण बने ट्रक को जब्त कर लिया। चालक हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भागते समय दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण पकड़ में आ गया।

रातो रात अरवल पहुंचा परिवार

घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश कुमार के परिजन रात को ही अरवल के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अंतिम स्थिति देखी। परिजनों का रोना‑धोना और गहरे दुख ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी। परिवार काफी नाराज़ है और जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: थाने के पास आभूषण दुकान में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने संग कैमरा और सबूत ले भागे चोर

स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद रहे और लोगों ने सड़क सुरक्षा और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सुरक्षा के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता जताई। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →