हार्दिक पांड्या ने खरीदा 8.5 करोड़ का कार, गर्लफ्रेंड माहिका ने की पूजा, जानें कार की फीचर्स और खासियत

हार्दिक पांड्या ने खरीदा 8.5 करोड़ का कार, गर्लफ्रेंड माहिका ने की पूजा, जानें कार की फीचर्स और खासियत

हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी नई सुपरकार है। करोडो की फेरारी कार का उन्होंने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने हर किसी को चौंका दिया। लग्जरी कार के साथ पारंपरिक पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या खास है इस कार में और क्यों चर्चा में है यह वीडियो, जानने के लिए पूरा लेख जरूर पढ़ें।

नई Ferrari का देसी अंदाज में स्वागत

हार्दिक पांड्या ने अपनी नई Ferrari 12Cilindri का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कार के घर पहुंचने के बाद खास पूजा की जाती नजर आ रही है। वीडियो में माहिका शर्मा कार के सामने पूजा करती दिख रही हैं, जिससे इस लग्जरी कार के आगमन को एक पारंपरिक भारतीय स्पर्श मिला।


गौरतलब है कि आमतौर पर महंगी गाड़ियों के साथ ऐसे धार्मिक रिवाज कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन इस वीडियो ने फैंस को यह दिखाया कि कैसे आधुनिक लाइफस्टाइल और भारतीय परंपरा साथ-साथ चल सकती हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Ferrari 12Cilindri की कीमत और खासियत

फीचरडिटेल
इंजन टाइप6.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12
इंजन कोडF140HD
मैक्स पावर830 cv (819 hp) @ 9,250 rpm
मैक्स टॉर्क678 Nm @ 7,250 rpm
रेडलाइन9,500 rpm
ट्रांसमिशन8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक
ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव (RWD)
0-100 km/h2.9 सेकंड
0-200 km/h7.9 सेकंड (Coupé), 8.2 सेकंड (Spider)
टॉप स्पीड340 km/h से ज्यादा

Ferrari 12Cilindri सिर्फ एक महंगी कार नहीं, बल्कि लग्जरी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसकी असली खासियत सिर्फ कीमत में नहीं, बल्कि इसके डिजाइन और दमदार पहचान में छिपी है।

ये भी पढ़ें: भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी DDC 0001, ₹2.08 करोड़ में हुवा सौदा; जानिए कौन है खरीदार

यह कार Ferrari के क्लासिक V12 ग्रैंड टूरर मॉडल्स की विरासत को आगे बढ़ाती है और इसका लुक मशहूर Ferrari 365 GTB/4 Daytona से प्रेरित माना जाता है। इसके नाम में मौजूद ‘12Cilindri’ ही इसके पावरफुल V12 इंजन की कहानी कहता है, जो आज के दौर में काफी दुर्लभ हो चुका है।

फेरारी 12 सिलिंड्री में 6.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन मिलता है, जो करीब 830 हॉर्सपावर और 678 Nm टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इसे और स्मूद बनाता है।

वहीं अंदर से भी यह कार उतनी ही शानदार है, जहां ड्यूल-कॉकपिट डिजाइन, 15.6 इंच का डिजिटल डिस्प्ले और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे पूरी तरह मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक फील देता है, लेकिन इसके अंदर क्लासिक स्पोर्ट्स कार वाली फीलिंग भी बरकरार रहती है।

हार्दिक पांड्या का लग्जरी कार कलेक्शन

हार्दिक पांड्या का कारों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है, और उनकी नई फेरारी 12 सिलिंड्री (Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri) ने उनके कलेक्शन को और भी शानदार बना दिया है। अगर उनके पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो इसमें Rolls-Royce Phantom जैसी अल्ट्रा लग्जरी कार, Lamborghini Urus और Huracan EVO जैसी पावरफुल गाड़ियां, Mercedes-AMG G63 जैसी दमदार SUV, रेंज रोवर Vogue और Audi A6 जैसी आरामदायक और प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

इतना ही नहीं, हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य को लैंड रोवर डिफेनडर  भी गिफ्ट की है, जिससे साफ है कि हार्दिक का कार कलेक्शन सिर्फ बड़ा ही नहीं, बल्कि काफी खास और स्टाइलिश भी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp