टाटा और हुंडई की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की नई CNG कार, अंडरबॉडी टैंक के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
Maruti Brezza CNG 2026: मारुति सुजुकी एक बार फिर SUV बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। हाल ही में 2026 मॉडल मारुति ब्रेजा CNG टेस्टिंग के दौरान देखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस नई ब्रेजा में अंडरबॉडी CNG टैंक और कई आधुनिक फीचर्स मिलने के संकेत हैं।
डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक इसमें बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और आकर्षक बन सकती है जल्द ही
नई ब्रेजा में मिलेगा अंडरबॉडी CNG टैंक और ज्यादा स्पेस
नई Maruti Brezza CNG का सबसे बड़ा अपडेट इसका अंडरबॉडी सीएनजी टैंक है, जो इसे पहले से काफी प्रैक्टिकल बनाता है। अभी तक ज्यादातर सीएनजी कारों में टैंक डिग्गी के अंदर लगाया जाता था, जिससे बूट स्पेस कम हो जाता है और सामान रखने में परेशानी होती है। लेकिन इस नए मॉडल में टैंक को गाड़ी के नीचे फिट किया गया है, जिससे पूरा बूट स्पेस पहले जैसा ही खुला रहेगा।
यही वजह है कि यह फीचर यूजर्स के लिए काफी काम का माना जा रहा है। बता दें कि इस तरह की तकनीक पहले कुछ छोटी कारों में देखी गई थी, लेकिन अब इसे ब्रेजा जैसी एसयूवी में लाया जा रहा है, जिससे फैमिली ट्रिप और लंबी यात्रा करने वालों के लिए यह और भी आरामदायक विकल्प बन जाएगी।
ये भी पढ़ें: SUV मार्केट में Maruti का बड़ा कदम, Nexon और Scorpio से टक्कर लेने आ रही है 3 नई गाड़ियां
कैसा होगा इंटीरियर?
नई मारुति ब्रेजा में बड़ा बदलाव तो नहीं किया जाएगा, लेकिन इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने की तैयारी है। SUV का पूरा बॉडी शेप लगभग वही रहेगा, लेकिन आगे और पीछे यानी फ्रंट और रियर डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे गाड़ी को एक फ्रेश और नया लुक मिलेगा।
बंपर और ग्रिल को भी नए अंदाज में डिजाइन किया जा सकता है, वहीं नए अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर और ज्यादा आकर्षक बनाएंगे और इसकी मौजूदगी पहले से बेहतर दिखेगी।
इंटीरियर की बात करें तो मारुति ब्रेजा CNG में सबसे बड़ा अपडेट टेक्नोलॉजी में मिलेगा, जहां मौजूदा 9 इंच टचस्क्रीन की जगह 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो ज्यादा स्मूद और मॉडर्न इंटरफेस के साथ आएगा। इसके साथ ही 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है, जिससे पार्किंग और ड्राइविंग दोनों पहले से कहीं आसान हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट
Maruti Brezza CNG 2026 का इंजन और परफॉर्मेंस
नई 2026 मारुति ब्रेजा CNG में कंपनी अपने पुराने और भरोसेमंद 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को ही आगे भी इस्तेमाल कर सकती है, जो करीब 99 हॉर्सपावर की ताकत और 137 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इस बार सीएनजी वर्जन को खास तौर पर ज्यादा माइलेज देने के हिसाब से ट्यून किया जाएगा, ताकि ड्राइविंग और भी किफायती हो जाए।
वहीं, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चा तेज है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही एक नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है, जो ड्राइव को और स्मूद बनाएगा।
लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO जैसी SUVs से होगा, जबकि कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो अभी करीब 8.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
