देश में तेल को लेकर नया नियम लागू, अब हर पंप पर मिलेगा E20 पेट्रोल, जानिए आपकी गाड़ी पर इसका असर

देश में तेल को लेकर नया नियम लागू, अब हर पंप पर मिलेगा E20 पेट्रोल, जानिए आपकी गाड़ी पर इसका असर

1 अप्रैल से देशभर में पेट्रोल को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब आपको मिलने वाला ईंधन पहले जैसा नहीं, बल्कि E20 फ्यूल होगा जिसमें 20% इथेनॉल मिला है। बता दें कि यह कदम पर्यावरण और देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आपकी गाड़ी इसके लिए तैयार है या नहीं। जानिए इस नए नियम का सीधा असर आपकी जेब और वाहन पर कैसे पड़ेगा।

क्या है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल का मतलब है ऐसा ईंधन जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया गया हो। इथेनॉल एक बायोफ्यूल है, जो गन्ना, मक्का और अन्य अनाज से बनाया जाता है। यह सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा साफ जलता है और प्रदूषण कम करता है। दरसल E20 पेट्रोल का ऑक्टेन स्तर भी ज्यादा होता है। जहां सामान्य पेट्रोल का ऑक्टेन 91-92 RON के आसपास होता है, वहीं E20 का स्तर कम से कम 95 RON तक पहुंचता है।

इसका फायदा यह है कि इंजन में फ्यूल बेहतर तरीके से जलता है और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। सरकार के निर्देश के बाद देशभर के पेट्रोल पंपों पर अब इसी ईंधन की सप्लाई (E20 Petrol India) की जा रही है। साथ ही तेल कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह ईंधन तय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे।

ये भी पढ़ें: अब पेट्रोल का झंझट खत्म, गाड़ी में डालें ये सस्ता तेल, हर महीने होगी तगड़ी बचत!

E20 पेट्रोल का गाड़ी पर असर

अगर आपकी गाड़ी नई है और आपने उसे हाल के कुछ सालों में खरीदा है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी ज्यादातर गाड़ियां पहले से ही E20 फ्यूल के हिसाब से बनाई जा रही हैं और उनका इंजन बिना किसी दिक्कत के सही परफॉर्मेंस देता है।

हालांकि, जिन लोगों के पास पुरानी गाड़ियां हैं उन्हें थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है, जैसे कभी-कभी माइलेज थोड़ा कम हो जाए, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस फ्यूल का ऑक्टेन ज्यादा होने से इंजन कुछ हालात में और स्मूद भी चल सकता है।

सरकार और कंपनियों ने साफ कर दिया है कि पुरानी गाड़ियों में भी E20 इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस समय पर सर्विसिंग कराते रहें ताकि गाड़ी सही हालत में बनी रहे।

ये भी पढ़ें: भारत में फिर महंगा हुआ तेल, नायरा ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें नए रेट

इस बदलाव के पीछे सरकार का मकसद

E20 पेट्रोल लागू करने का मकसद सिर्फ गाड़ियों को चलाना नहीं है, बल्कि इसके जरिए सरकार एक बड़ा खेल खेल रही है। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का काफी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है, जिससे हर साल भारी पैसा बाहर जाता है। अब इथेनॉल मिलाकर पेट्रोल बनाने से इस आयात को कम करने की कोशिश हो रही है।

इससे देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। बता दें कि इथेनॉल हमारे ही देश में गन्ना और अनाज से बनता है, इसलिए किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसका एक और बड़ा फायदा यह है कि यह ईंधन पर्यावरण के लिए भी बेहतर है और इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp