कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम फोन का मजा

कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम फोन का मजा

Xiaomi ने भारत में अपना नया Redmi Note 15 Special Edition लॉन्च कर दिया है, जो आते ही चर्चा में छा गया है। कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी चुनौती पेश कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने इसमें लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी दिया है। आखिर इस फोन में ऐसा क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है, आइए विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 SE के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.77 इंच (17.2cm) 3D कर्व्ड AMOLED, FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 3 (4nm)
बैटरी5,800mAh
चार्जिंग45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रियर कैमरा50MP प्राइमरी सेंसर, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फ्रंट कैमरा20MP सेल्फी कैमरा
सॉफ्टवेयरAndroid 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2
डिजाइन7.35mm पतला (ब्लैक वेरिएंट), प्रीमियम 3D कर्व्ड डिजाइन
बिल्ड/प्रोटेक्शनIP65 और IP66 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
स्पेशल फिनिशCrimson Reserve वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश
सिक्योरिटीइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
ऑडियोड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट
अन्य फीचर्सIR ब्लास्टर (रिमोट कंट्रोल के लिए)

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ Redmi Note 15 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Redmi Note 15 Special Edition में 6.77 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन बेहद स्मूद लगती है। इसमें 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

Redmi Note 15 SE का 3D कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जबकि सिर्फ 7.35mm मोटाई और करीब 178 ग्राम वजन इसे हाथ में हल्का और आरामदायक बनाते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक सब कुछ आसानी से संभाल लेता है। साथ ही IP65 और IP66 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।

Redmi Note 15 SE के साथ 4 साल के ऐन्ड्रोइड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। यह फोन गहरा लाल रंग (Crimson Reserve), काला रंग (Carbon Black) और हल्का सफेद (Frosted White) जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है।

Redmi Note 15 SE के कीमत और ऑफर्स

बता दें कि Redmi Note 15 Special Edition को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है, जिसे ऑफर के बाद 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं ICICI बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये तक आ जाती है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Redmi A7 Pro 4G लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

हालांकि, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, जो ऑफर के बाद 21,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये रह जाती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है, जिसे ऑफर के बाद 23,999 रुपये और बैंक छूट के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 15 SE स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। साथ ही कुछ बैंक कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

Jai Jagdamba News Whatsapp