एडवांस फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आ रही है BMW की दमदार 450cc बाइक, जानिए कीमत और लॉन्च डेट

एडवांस फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आ रही है BMW की दमदार 450cc बाइक, जानिए कीमत और लॉन्च डेट

BMW की नई एडवेंचर बाइक को लेकर बाजार में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि BMW Motorrad जल्द ही अपनी नई F 450 GS को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसकी पहली झलक सामने आते ही बाइक लवर्स में उत्साह बढ़ गया है। हालांकि इसकी कीमत प्रीमियम हो सकती है, लेकिन फीचर्स और पावर इसे खास बनाते हैं। क्या यह KTM और Himalayan को टक्कर दे पाएगी, यही बड़ा सवाल है।

भारत में कब लॉन्च होगी BMW F 450 GS

जर्मन कंपनी BMW Motorrad ने अपनी नई एडवेंचर बाइक F 450 GS को लेकर हलचल तेज कर दी है और सोशल मीडिया टीज़र से संकेत मिल रहे हैं कि यह बाइक 23 अप्रैल 2026 (BMW F 450 GS Launch Date) को भारत में लॉन्च हो सकती है। यह नई बाइक कंपनी की पुरानी G 310 GS की जगह लेने वाली है, जिसे अब बंद किया जा चुका है, इसलिए इसे एंट्री-लेवल एडवेंचर सेगमेंट में BMW का बड़ा कदम माना जा रहा है।

हालांकि इसका डिजाइन और डेवलपमेंट जर्मनी में हुआ है, लेकिन खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में ही TVS Motor कंपनी के होसुर प्लांट में किया जाएगा, जिससे लागत को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी और कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: 3.2 सेकंड में 100 की रफ्तार, 280 km/h टॉप स्पीड और 999 cc इंजन के साथ BMW की नई सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस होगी बाइक

अगर इसके इंजन की बात करें तो F 450 GS में 420cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। सिर्फ पावर ही नहीं, इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड मिलेगा।

डिजाइन की बात करें तो यह बाइक कंपनी की फ्लैगशिप बाइक BMW R 1300 GS से इंस्पायर है। यानी इसमें आपको एडवेंचर लुक मिलेगा, लेकिन साइज में यह ज्यादा कॉम्पैक्ट और यूजर-फ्रेंडली होगी। इस बाइक का सस्पेंशन सिस्टम भी काफी खास होगा।

इसमें आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक मिलेगा, जिसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील सेटअप मिलेगा, जो ड्यूल-पर्पज टायर्स के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

BMW F 450 GS  की कीमत और वेरिएंट

BMW F 450 GS को कंपनी चार वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है, जिनमें बेसिक, एक्सक्लूसिव, स्पोर्ट और GS ट्रॉफी शामिल होंगे। हालांकि GS ट्रॉफी वेरिएंट खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें ट्यूबलेस वायर-स्पोक व्हील्स, अलग टायर्स और ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिल सकते हैं।

कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगा। ये दोनों पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, ऐसे में BMW के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि ब्रांड वैल्यू, प्रीमियम फीचर्स और नए इंजन के साथ F 450 GS बाजार में अलग पहचान बना सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp