मातम में बदला खुशीयों का माहौल, शादी से पहले वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या

Bihar Ward Councillor Murder Saran before Tilak ceremony
1 min read

बिहार के एक जिले से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देगी। जहां घर में तिलक की खुशियां सज रही थीं, वहीं कुछ ही देर में सब कुछ मातम में बदल गया। एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि युवा वार्ड पार्षद की जान चली गई। ऐसे में आइए जानते हैं की आखिर टेंट लगाने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पड़ोसी ही इस कदर हमलावर बन बैठे।

टेंट लगवाने के दौरान शुरू हुआ विवाद

बता दें कि यह घटना बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गोढापर गांव की है। यहां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 09 के पार्षद राजा ठाकुर, जिनकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है, अपने घर के बाहर तिलक समारोह की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार देर रात वह अपने घर के सामने टेंट और शामियाना लगवा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना, सो रही महिला पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला

इसी दौरान उनके पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में यह विवाद मामूली लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया।

चाकू से हमला, बचाने आए लोग भी घायल

विवाद के बाद आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों को मोबाइल फोन के जरिए मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर राजा ठाकुर पर चाकू से हमला (Ward Councillor Murder Saran) कर दिया। हमले के दौरान जब उनके भाई मुकेश कुमार ठाकुर और रितेश कुमार ठाकुर उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इसके अलावा पड़ोसी छोटे लाल चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी भी इस हमले में घायल हो गए। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दुकानदार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक सटाकर मारी गोली!

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाकी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी आक्रोशित हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →