ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार से बदला समीकरण, जानें शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हुआ कितना नुकसान?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के नतीजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा भूचाल ला दिया है। मेजबान साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार वापसी करते हुए कंगारू टीम को एक पारी और 31 रनों से धूल चटा दी है।
इस करारी हार से जहां टेबल-टॉपर ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत (PCT) तेजी से गिरा है, वहीं भारतीय टीम की राह भी दिलचस्प हो गई है। आइए देखते हैं कि इस बड़े उलटफेर के बाद अब कौन सी टीम किस पायदान पर है।
WTC 2025-27 Points Table: सभी 9 टीमों की लेटेस्ट रैंकिंग
साउथ अफ्रीका की जीत के बाद सभी 9 टीमों की लेटेस्ट रैंकिंग और अंक प्रतिशत (PCT) इस प्रकार है:
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | कुल अंक | PCT (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 9 | 3 | 0 | 108 | 75.00% |
| 2 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 52 | 72.22% |
| 3 | साउथ अफ्रीका | 6 | 4 | 2 | 0 | 48 | 66.67% |
| 4 | बांग्लादेश | 6 | 3 | 2 | 1 | 40 | 55.56% |
| 5 | भारत | 11 | 5 | 4 | 2 | 68 | 51.52% |
| 6 | इंग्लैंड | 16 | 7 | 8 | 1 | 74 | 38.54% |
| 7 | श्रीलंका | 6 | 1 | 2 | 3 | 24 | 33.33% |
| 8 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 30 | 20.83% |
| 9 | पाकिस्तान | 9 | 2 | 7 | 0 | 19 | 4.63% |
PCT का मतलब: अंक प्रतिशत (Percentage of Points)। इसी के आधार पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की रैंकिंग तय होती है।
पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया
गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, इस हार से उसका अंक प्रतिशत (PCT) 81.82% से घटकर 75.00% रह गया है।
वहीं, तीसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका का PCT बढ़कर 66.67% हो गया है। ऐसे में अब पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सिर्फ 8.33 प्रतिशत अंकों का अंतर रह गया है।
🏏 South Africa Stun Australia! WTC Table Gets a Major Shake-Up!
📊 Latest WTC 2025–27 Standings
🥇 Australia – 12 Matches | 9 Wins | 3 Losses | 75.00 PCT
🥈 New Zealand – 6 Matches | 4 Wins | 1 Loss | 1 Draw | 72.22 PCT
🥉 South Africa – 6 Matches | 4 Wins | 2 Losses | 66.67 PCT
4️⃣ Bangladesh – 6 Matches | 3 Wins | 2 Losses | 1 Draw | 55.56 PCT
5️⃣ India – 11 Matches | 5 Wins | 4 Losses | 2 Draws | 51.52 PCT– 🇦🇺 Australia remain on top despite the defeat.
– 🇿🇦 South Africa strengthen their WTC campaign with a crucial win.
– 🇮🇳 India stay in the race and remain within striking distance of the top four.— Bobby Verma (@aitrending98) October 22, 2026
टीम इंडिया और शुभमन गिल के लिए क्या हैं समीकरण?
WTC 2025-27 की इस रेस में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल 51.52% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर टिकी हुई है। चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम (55.56%) मौजूद है। चूंकि WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी है, इसलिए भारतीय टीम को आगामी मैचों में हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही इस जंग में अगर आगामी तीसरा टेस्ट मैच भी साउथ अफ्रीका जीत जाता है, तो टेबल के शीर्ष पर जंग और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगी।

