6000mAh बैटरी और दो सेल्फी कैमरों के साथ Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Motorola Razr Fold Launch India
1 min read

Motorola Razr Fold Launch India: मोटोरोला ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है, जहां दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन लॉन्च होते ही काफी चर्चा में आ गया है।

अगर आप नया फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए बड़ा विकल्प बन सकता है। बता दें कि कंपनी ने इसके साथ Moto Buds 2 Plus भी पेश किए हैं।

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr Fold में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन कैमरा, पेरिस्कोप लेंस और अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा शामिल है। खास बात यह है कि पेरिस्कोप कैमरे में 3x ऑप्टिकल जूम और 100x सुपर जूम प्रो सपोर्ट दिया गया है, जिससे दूर की चीजें भी साफ कैद की जा सकती हैं। सेल्फी के लिए बाहर 20 मेगापिक्सल और अंदर 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

वहीं फोन में 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 43 घंटे तक साथ निभा सकता है। साथ ही 5 वॉट रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: Instagram ने हटाया चैट प्राइवेसी का सबसे मजबूत फीचर, अब आपके पर्सनल चैट्स पर रहेगी कंपनी से लेकर हैकर्स तक की नजर

2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले

Motorola Razr Fold में 8.1 इंच का 2K एक्सट्रीम एमोलेड मेन डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बाहर की तरफ 6.6 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है। बाहरी स्क्रीन में 165Hz LTPO रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहती है। इसकी मेन स्क्रीन 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देगा। मजबूती के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 और अंदर अल्ट्रा थिन ग्लास लेयर दी गई है।

स्नैपड्रैगन 8th Gen 5 प्रोसेसर

यह फोन स्नैपड्रैगन 8th Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर चलता है। खास बात यह है कि मोटोरोला 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए शानदार बनाता है।

Motorola Razr Fold की कीमत और सेल डेट

मोटोरोला रेजर फोल्ड को भारत में 1,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,39,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 20 मई दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे दो स्टोरेज विकल्पों में लाई है, जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी OTP के लिए रखते हैं दूसरा SIM? जानिए 2026 का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

इसके साथ सीमित यूनिट्स में फीफा स्पेशल एडिशन भी उतारा गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। रंगों की बात करें तो यह फोन पैनटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैनटोन लिली व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →