क्या आप भी OTP के लिए रखते हैं दूसरा SIM? जानिए 2026 का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
Recharge Plan Comparison 2026: अगर आपके पास एक दूसरा SIM है जो सिर्फ OTP, बैंक मैसेज या जरूरी कॉल के लिए रखा गया है, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। बता दें कि कभी ₹10 में नंबर चालू रहता था, लेकिन अब वही जरूरत पूरी करने के लिए ₹189 से ₹199 तक खर्च करना पड़ रहा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर Airtel, Jio, Vi और BSNL में कौन सबसे सस्ता विकल्प दे रहा है और किससे सालभर में सबसे ज्यादा बचत हो सकती है?
छोटे रिचार्ज प्लान क्यों हुए गायब?
करीब 10 साल पहले मोबाइल नंबर चालू रखने के लिए छोटे-छोटे रिचार्ज आसानी से मिल जाते थे, जिनमें फुल टॉकटाइम भी रहता था और वैधता खत्म होने की ज्यादा चिंता नहीं होती थी। लेकिन अब ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे सस्ते टॉप-अप प्लान लगभग बंद कर दिए हैं।
अब एयरटेल, जियो और वीआई जैसी कंपनियां शुरुआती स्तर पर भी ऐसे प्लान दे रही हैं जिनमें कॉलिंग, डेटा और एसएमएस साथ में शामिल होता है। मतलब अगर आपको सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है, तब भी पूरा रिचार्ज करवाना पड़ता है। खासकर जिन लोगों के पास दूसरा सिम है, उनके लिए यह खर्च पूरे साल में काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें: अब मोबाइल टावर की जरूरत होगी खत्म, दुनिया के 46% स्मार्टफोन में आएगी सैटेलाइट कॉलिंग सुविधा
Airtel, Jio, Vi और BSNL में कौन सबसे सस्ता?
नीचे टेबल में चारों बड़ी कंपनियों के सबसे कम कीमत वाले प्लान की तुलना दी गई है:
| कंपनी | न्यूनतम प्लान | वैलिडिटी | फायदे | सालाना अनुमानित खर्च |
|---|---|---|---|---|
| Airtel | ₹199 | 28 दिन | Unlimited Calls + 2GB Data + 300 SMS | ₹2,593 |
| Vi | ₹199 | 28 दिन | Unlimited Calls + 2GB Data + 300 SMS | ₹2,593 |
| Jio | ₹189 | 28 दिन | Unlimited Calls + 2GB Data + 300 SMS | ₹2,463 |
| BSNL | ₹107 | 35 दिन | 200 मिनट कॉल + 3GB Data | ₹1,115 |
बता दें कि Airtel और Vi का शुरुआती प्लान ₹199 से शुरू होता है। वहीं Jio ₹189 में सबसे सस्ता प्राइवेट ऑप्शन देता है। लेकिन BSNL अभी भी ₹107 के आसपास प्लान देकर सबसे कम कीमत पर नंबर चालू रखने का मौका दे रहा है।
सेकेंडरी सिम यूजर्स के लिए कौन सा प्लान रहेगा सबसे सही?
अगर आपका नंबर सिर्फ ओटीपी, बैंक मैसेज या कभी-कभार कॉल के लिए इस्तेमाल होता है, तो BSNL आपके लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले करीब आधी है और 35 दिन की वैलिडिटी भी मिलती है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत कम पड़ती है।
हालांकि, अगर आप उसी नंबर पर इंटरनेट भी चलाते हैं, तो जियो और एयरटेल कई इलाकों में बेहतर नेटवर्क स्पीड और कवरेज दे सकते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए जियो एक अच्छा संतुलित विकल्प माना जा सकता है।
वहीं Vi भी एयरटेल जैसी कीमत पर प्लान देता है, लेकिन कीमत के हिसाब से जियो ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसे में अगर आपका मकसद सिर्फ नंबर चालू रखना है, तो बीएसएनएल चुनकर सालभर में करीब ₹1,400 तक की बचत की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: क्या 24 घंटे में बंद हो जाएगा आपका SIM? जानिए पूरा सच वरना हो सकता है नुकसान
किस यूजर के लिए कौन सा रिचार्ज प्लान रहेगा सही?
अगर आपको रोजाना इंटरनेट चलाना है, वीडियो देखना है और बेहतर 4जी या 5जी नेटवर्क चाहिए, तो जियो और एयरटेल अच्छे विकल्प माने जा सकते हैं। वहीं अगर आपका सिम सिर्फ बैकअप नंबर के तौर पर है और उसका इस्तेमाल केवल ओटीपी, कॉल या जरूरी मैसेज के लिए होता है, तो BSNL सबसे सस्ता और बजट फ्रेंडली विकल्प बन सकता है।
आज के समय में रिचार्ज पहले से महंगा जरूर हो गया है, लेकिन जरूरत के हिसाब से सही कंपनी चुनकर हर साल अच्छा पैसा बचाया जा सकता है।
