Google का नया AI मॉडल Gemini 3.7 Flash लॉन्च, कोडिंग और AI एजेंट्स में बड़ा अपग्रेड

Google ने अपना नया Gemini 3.7 Flash AI मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नया मॉडल कोडिंग, वेब डेवलपमेंट और AI एजेंट्स से जुड़े कामों में पिछले वर्जन से ज्यादा तेज और बेहतर है। इसकी शुरुआती कीमत भी Gemini 3.6 Flash के मुकाबले आधी रखी गई है।
डेवलपर्स के लिए खास बात यह है कि Gemini 3.7 Flash कम प्रॉम्प्ट में ज्यादा काम पूरा करने और जटिल कामों को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करता है।
Gemini 3.7 Flash में कोडिंग कितनी बेहतर हुई?
Gemini 3.7 Flash को खास तौर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कोडिंग के काम के लिए मजबूत बनाया गया है। Google के अनुसार, नया मॉडल पहली कोशिश में ज्यादा सटीक कोड तैयार कर सकता है और प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कोड को बेहतर तरीके से लिखने में मदद करता है।
वेब डेवलपर्स के लिए भी इसमें कई सुधार किए गए हैं। मॉडल कम निर्देशों में ज्यादा काम करने वाले लेआउट और फीचर्स वाले एप्लिकेशन तैयार कर सकता है। इसका मतलब यह है कि किसी वेबसाइट या ऐप का एक फीचर तैयार कराने के लिए डेवलपर को बार-बार अलग-अलग निर्देश देने की जरूरत कम हो सकती है।
UI डिजाइन के मामले में भी Gemini 3.7 Flash को बेहतर बनाया गया है। यह स्क्रीनशॉट, इमेज या किसी पूरे डिजाइन सिस्टम को देखकर उसके अनुरूप इंटरफेस तैयार करने में ज्यादा सटीकता दिखाता है।
Arena AI के WebDev Arena में Gemini 3.7 Flash ने 1,588 का स्कोर हासिल किया। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस मामले में उसने Gemini 3.6 Flash से बेहतर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: Gemini AI और Snapdragon XR2+ के साथ Samsung ने पेश किया अपना पहला XR हेडसेट, जाने फीचर और कीमत
AI एजेंट्स के लिए क्यों खास है नया Gemini मॉडल?
Gemini 3.7 Flash सिर्फ सवालों के जवाब देने या कोड लिखने वाला मॉडल नहीं है। Google ने इसे AI एजेंट्स के लिए भी बेहतर बनाने पर जोर दिया है। AI एजेंट ऐसे सिस्टम होते हैं जो किसी काम को पूरा करने के लिए कई चरणों में खुद योजना बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gemini 3.7 Flash को ऐसे ही मल्टीस्टेप वर्कफ्लो में बेहतर तरीके से निर्देशों का पालन करने और योजना बनाने के लिए तैयार किया गया है। गूगल के मुताबिक,
मॉडल ज्यादा सावधानी से रीज़निंग करता है और tool calls को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करता है। इससे डेवलपर्स को बार-बार कोसिस करने या हर छोटे चरण की निगरानी करने की जरूरत कम हो सकती है।
वित्त, कानून और बायोसाइंस जैसे क्षेत्रों में भी मॉडल ने पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर परिणाम दिखाए हैं। GDP.pdf से जुड़े जटिल दस्तावेजों को समझने वाले टेस्ट (complex document processing test) में Gemini 3.7 Flash ने 34 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जबकि Gemini 3.6 Flash का स्कोर 22 प्रतिशत था।
AutomationBench में भी नया मॉडल आगे रहा। यहां Gemini 3.7 Flash का स्कोर 30.4 प्रतिशत रहा, जबकि Gemini 3.6 Flash ने 17 प्रतिशत स्कोर किया।
Gemini 3.7 Flash की कीमत कितनी है?
Gemini 3.7 Flash की कीमत इस लॉन्च की सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। साल के अंत तक उपलब्ध शुरुआती कीमत के अनुसार, मॉडल के लिए प्रति 10 लाख इनपुट टोकन की कीमत 0.75 डॉलर और प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन की कीमत 3.75 डॉलर है।
गूगल का लक्ष्य बेहतर परफॉरमेंस के साथ AI agents को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने की लागत को कम करना है। इससे उन डेवलपर्स और कंपनियों को फायदा हो सकता है जो अपने production workflows में AI का इस्तेमाल बढ़ाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: अनलिमिटेड 5G डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी और फ्री AI सब्सक्रिप्शन के साथ Jio के नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च
Gemini 3.7 Flash की क्या हैं सीमाएं?
Gemini 3.7 Flash में बेहतर सुरक्षा के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। Google ने CBRN यानी केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर क्षेत्रों के साथ-साथ साइबर डोमेन में AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए नए safeguards जोड़े हैं। कंपनी ने jailbreak protection और दूसरे safety measures को भी मजबूत किया है।
इसके बावजूद Gemini 3.7 Flash पूरी तरह गलतियों से मुक्त नहीं है। गूगल के अनुसार, इसमें foundation models से जुड़ी कुछ सामान्य समस्याएं अभी भी देखने को मिल सकती हैं। इनमें कभी-कभी गलत जानकारी देना, जवाब आने में ज्यादा समय लगना और टाइमआउट जैसी दिक्कतें शामिल हैं।
इसकी जानकारी को लेकर भी एक सीमा है। गूगल के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में मॉडल की जानकारी मार्च 2026 तक अपडेट है, लेकिन कुछ विषयों में इसकी उपलब्ध जानकारी जनवरी 2025 तक ही सीमित हो सकती है। इसलिए बहुत नए घटनाक्रम या कुछ खास विषयों पर जवाब लेते समय इसकी जानकारी को दोबारा जांचना जरूरी हो सकता है।
यानी Gemini 3.7 Flash में कोडिंग, वेब डेवलपमेंट और AI एजेंट्स के लिए कई सुधार किए गए हैं, लेकिन इसे हर स्थिति में पूरी तरह सटीक या error-free मॉडल नहीं माना जा सकता।

