नई Honda Elevate Facelift का इंतजार हुआ खत्म, टीजर जारी, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Honda Elevate Facelift
1 min read

Honda Elevate Facelift को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। होंडा कार इंडिया ने हाल ही में अपने पॉपुलर मिडसाइज़ SUV का फेसलिफ्ट टीजर जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि भारत इस अपडेटेड SUV का पहला बाजार बनने वाला है।

इसी के चलते भारत में होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। टीज़र को देखते ही ग्राहकों में इस गाड़ी के बारे में जानने की दिलचस्पी जागने लगी है। हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को इसमें किए जाने वाले सारे बदलाव के बारे में बता दिया है। यह बदलाव कोई मामूली बदलाव नहीं है बल्कि गाड़ी में दिया जा रहा है नया प्रीमियम लुक और फील।

Honda Elevate Facelift में क्या-क्या बदला?

नई हौंडा एलीवेट के टीजर से ही स्पष्ट पता चलता है कि अब इस नए फेसलिफ्ट वर्ज़न में LED लाइटिंग सेटअप पर पूरा ध्यान दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इस नए मॉडल में सिग्नेचर LED स्टाइल देखने को मिल रहा है। नए ग्रिल का डिजाइन बदल दिया गया है। रियर प्रोफाइल में भी भारी बदलाव किया गया है। इसके अलावा नए डिजाइन में बेहतर एलॉय व्हील और पहले से ज्यादा प्रीमियम बंपर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

Honda Elevate Facelift latest updates

केबिन में मिलेगा प्रीमियम फील

Honda Elevate Facelift के इंटीरियर में भी अहम बदलाव किए गए हैं। गाड़ी के अंदर लेदर फिनिश का इस्तेमाल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही डैशबोर्ड और डोर पैड पर एंबिएंट लाइटिंग दी जा रही है जिससे लुक और फील लग्जरियस हो जाता है। इस गाड़ी में अब बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है जो की 10.25 का होगा। वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और अन्य कई सारे कंफर्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ऑटो रिपोर्ट की माने तो होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट में पेनोर्मिक सनरूफ और ड्यूलज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

Honda Elevate Facelift में इंजन और कैपेसिटी में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। पुराने मॉडल की तरह इसमे भी 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर नेचुरल स्पिरिटेड पेट्रोल इंजन को जारी रखा जाएगा। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत है इसका 121hp का पावर और 145 nm टॉर्क। ट्रांसमिशन विकल्प भी 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक ही रखे जा रहे हैं। कंपनी ने केवल डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया है।

360 डिग्री कैमरा को लेकर अपडेट

होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट में फिलहाल 360 डिग्री कैमरा काफी चर्चा में है। रिपोर्ट की माने तो फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। मतलब अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इस नए मॉडल में होंडा 360 डिग्री कैमरा देगी या नहीं। हालांकि टीजर में रियर व्यू मिरर पर लेन वॉच कैमरा साफ दिखाई देता है जो सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेगा।

शुरू हो चुकी है प्री-बुकिंग

Honda Elevate Facelift की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे ऑथराइज्ड डीलर के पास ₹21,000 की राशि देकर बुक कर सकते हैं। हालांकि SUV की कीमत और वेरिएंट वाइस फीचर्स 6 अक्टूबर 2026 लॉन्च के दौरान पता चलेंगे। सूत्रों की माने तो फिलहाल इसकी एक्स शोरूम की कीमत 11.98 लाख बताई जा रही है। वहीं उच्च स्तरीय मॉडल की कीमत 16.36 लाख के आसपास हो सकती है।

कुल मिलाकर Honda Elevate Facelift में कंपनी ने मौजूदा मॉडल को काफी आकर्षक बनाने की पूरी कोशिश की है। पुराने मॉडल की तुलना में फीचर्स को और ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है। लाइटिंग अपग्रेड, प्रीमियम फील, कनेक्टेड टेल लैंप जैसे बड़े बदलाव किए गए हैं। साथ कंपनी ने ब्रांड वैल्यू को समझते हुए सेफ्टी और सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा है। अब देखना यह होगा कि यह मॉडल बाजार में उतरते ही कैसे प्रीमियम मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

Royal Enfield Himalayan 750 में दिखा बड़ा बदलाव, Cruise Control के साथ आएगी नई एडवेंचर बाइक? जानिए फीचर्स और कीमत

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Bhavna Kalyani →