फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ी Classic 350 की कीमत, अब खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Royal Enfield Classic 350 Price Hike
1 min read

Royal Enfield Classic 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बुकिंग से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कंपनी ने इस पॉपुलर बाइक की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में कोई नया इंजन या फीचर नहीं जोड़ा गया है। तो अब Classic 350 की नई कीमत कितनी है और कौन से कलर कितने महंगे हुए हैं? आइए जानते हैं।

रॉयल एनफील्ड Classic 350 की नई कीमत कितनी है?

नई लिस्टिंग के अनुसार Royal Enfield Classic 350 का एंट्री मॉडल रेडिच रेड अब 1.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। मद्रास रेड की कीमत 1.96 लाख रुपये और मेडैलियन ब्रॉन्ज की कीमत 2.01 लाख रुपये हो गई है।

कमांडो सैंड और गोरखा ग्रीन कलर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है। वहीं, एमराल्ड और सिग्नेचर व्हाइट जैसे प्रीमियम फिनिश लाइनअप के ऊपरी हिस्से में आते हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी नौ कलर पर 2,000 रुपये की समान बढ़ोतरी नहीं हुई है। कंपनी की ओर से अधिकतम बढ़ोतरी 2,000 रुपये (Classic 350 Price Hike) तक बताई गई है। इसलिए किसी खास कलर या वेरिएंट की अंतिम कीमत के लिए शोरूम की ताजा कीमत सूची देखना जरूरी है।

इसके अलावा एक्स-शोरूम कीमत में RTO, इंश्योरेंस और एक्सेसरीज शामिल नहीं होती हैं। इन खर्चों की वजह से अलग-अलग शहरों में बाइक की ऑन-रोड कीमत बदल सकती है।

कलरनई एक्स-शोरूम कीमत
रेडिच रेड₹1.89 लाख
मद्रास रेड₹1.96 लाख
मेडैलियन ब्रॉन्ज₹2.01 लाख
कमांडो सैंड₹2.12 लाख
गोरखा ग्रीन₹2.12 लाख
गन ग्रे₹2.21 लाख
स्टील्थ ब्लैक₹2.21 लाख
एमराल्ड₹2.26 लाख
सिग्नेचर व्हाइट₹2.26 लाख

मैकेनिकल स्तर पर Classic 350 क्या हुवे बदलाव?

Royal Enfield Classic 350 में कीमत बढ़ने के बावजूद मैकेनिकल स्तर पर कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। बाइक पहले की तरह 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है।

यह इंजन अधिकतम 20.2 हॉर्सपावर की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। टॉप डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में असिस्ट और स्लिपर क्लच तथा USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी पहले की तरह मौजूद हैं।

इसका मतलब साफ है कि नई कीमत चुकाने वाले ग्राहक को कोई नया इंजन या अतिरिक्त हार्डवेयर नहीं मिल रहा है। बदलाव मुख्य रूप से बाइक की बिलिंग कीमत में हुआ है।

ऐसे में बुकिंग करने से पहले ग्राहक को डीलर से लिखित कोटेशन लेना चाहिए। खास तौर पर यह देखना जरूरी है कि कीमत नई लिस्ट के अनुसार है या शोरूम में मौजूद पुराने स्टॉक के आधार पर कोई अलग ऑफर दिया जा रहा है।

Triumph Bonneville T4 और T40 से कितनी अलग है Classic 350?

350 सीसी के आसपास के सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350 के सामने Triumph Bonneville T4 और Bonneville T40 जैसे विकल्प भी हैं। तीनों बाइक्स में क्लासिक डिजाइन देखने को मिलता है, लेकिन इंजन, पावर, फीचर्स और कीमत के मामले में इनमें काफी अंतर है।

रॉयल एनफील्ड Classic 350 में 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। दूसरी ओर, Triumph Bonneville T4 और T40 में करीब 350 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। दोनों Triumph मॉडल 29 PS की पावर और 31.2 Nm का टॉर्क देते हैं।

फीचर्स की बात करें तो Classic 350 का सेटअप अपेक्षाकृत सरल है। इसमें वेरिएंट के अनुसार डुअल-चैनल ABS मिलता है। Triumph T4 में तीन राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं, जबकि T40 में पांच राइडिंग मोड, कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फीचरRoyal Enfield Classic 350Triumph Bonneville T4Triumph Bonneville T40
इंजन349cc, एयर-ऑयल कूल्ड350cc, लिक्विड-कूल्ड349cc/350cc, लिक्विड-कूल्ड
इंजन सिलेंडरसिंगल-सिलेंडरसिंगल-सिलेंडरसिंगल-सिलेंडर
पावर20.2 bhp29 PS29 PS
टॉर्क27 Nm31.2 Nm31.2 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड6-स्पीड6-स्पीड
सीट हाइट805 mm790 mm790 mm
वजन195 kg195 kgकरीब 191 kg
डिस्प्लेएनालॉग स्पीडोमीटर + MID4-inch Circular Colour LCD4-inch Circular TFT
राइडिंग मोडनहीं35
ABSडुअल-चैनल ABS, वेरिएंट के अनुसारABSCornering ABS
ट्रैक्शन कंट्रोलनहींहांCornering Traction Control
क्रूज कंट्रोलनहींनहींहां
एक्स-शोरूम कीमत₹1.89-2.26 लाख₹2.55 लाख₹2.80 लाख

कीमत की बात करें तो नई कीमत बढ़ने के बाद भी रॉयल एनफील्ड Classic 350 का शुरुआती मॉडल 1.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होता है। उपलब्ध कलर और वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत 2.26 लाख रुपये तक जाती है। इसके मुकाबले Triumph Bonneville T4 की एक्स-शोरूम कीमत 2.55 लाख रुपये और Bonneville T40 की कीमत 2.80 लाख रुपये है।

इस तरह Classic 350 की शुरुआती कीमत दोनों Triumph मॉडल से कम है। हालांकि, इन बाइक्स की तुलना सिर्फ कीमत के आधार पर करना सही नहीं होगा। इंजन की क्षमता और प्रदर्शन के साथ राइडिंग पोजीशन, फीचर्स और बाइक के इस्तेमाल का तरीका भी खरीदारी के फैसले में अहम हो सकता है।

फेस्टिव सीजन में Classic 350 खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बुकिंग से पहले कलर, वेरिएंट, एक्स-शोरूम कीमत और डिलीवरी की जानकारी लिखित कोटेशन में जरूर लेनी चाहिए। इससे पुरानी और नई कीमत के बीच किसी तरह का भ्रम होने से बचा जा सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

ये भी पढ़ें:

नए अवतार में आई Skoda Slavia, 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ और 6 एयरबैग्स से लैस, कीमत ₹10 लाख से शुरू

नवरात्र में आखिर क्यों बोए जाते हैं जौ? 9 दिन बाद दिखे ये संकेत, तो माना जाता है शुभ

बिहार: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगी राहत राशि! जानें किन परिवारों को मिलेगा पैसा

17,999 रुपये में मिल रहा JBL का ये खास TWS, चार्जिंग केस में ही लगा है टचस्क्रीन!

About the Author

Adarsh Pandey

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Adarsh Pandey →