बक्सर के विकास में बडा़ योगदान, जिले में खुलेगा डाकघर का प्रमंडलीय कार्यालय

Post office divisional office to open in buxar
1 min read

Post Office, Buxar: जैसा कि भाजपा ने देश के विकास का लोगों से वादा किया था। इसी दिसा में बिहार के बक्सर जिला के विकास में बडा़ योगदान दिया गया है। दरसल देश का विकास राज्य से, और राज्य का विकास उस राज्य के जिलो से होता है। ऐसे में विकास के इस दिसा में अब बक्सर में पोस्ट ऑफिस का मंडलीय कार्यालय स्थापित होने वाला है।

आरा में मौजूद है Post Office का प्रमंडलीय कार्यालय

बता दें कि जिले में Post Office (डाकघर) के मंडलीय कार्यालय स्थापित होने से अधिकारियों समेत जिले के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। दरसल भले ही बक्सर को जिला बनाया गया है, लेकिन बावजूद इसके डाकघर (Post Office) का प्रमंडलीय कार्यालय आरा में मौजूद है। जिस वजह से ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों, दोनों के लिए कई चुनौतियां खड़ी हो रही है।

केंद्रीय संचार मंत्री से की गई थी पैरवी

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विजय कुमार मिश्र के आग्रह पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से बक्सर में Post Office के प्रमंडलीय कार्यालय की स्थापना की पैरवी की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप मंत्री ने अनुरोध पर सहमति जताते हुए आवश्यक कदम उठाने का वादा किया।

बक्सर में डाकघर का प्रमंडलीय कार्यालय

बता दें कि जिला (बक्सर) में डाकघर का प्रमंडलीय कार्यालय बनने से डाक सेवाओं में बढ़ोतरी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि बक्सर में Post Office के प्रमंडलीय कार्यालय की स्थापना, जिले के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सेवाएं मिलने से उनकी दैनिक गतिविधियां आसान होंगी, साथ ही अधिकारियों के कामकाज में भी आसानी होगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *