Bihar में किया जाएगा 2371 करोड़ का भारी निवेश, बक्सर के Cement Plant को भी मिली मंजूरी। युवाओं को भी मिलेगा रोजगार

Buxar cement plant news
1 min read

Buxar Cement Plant: जैसा की हमारे देश में इथेनॉल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। जिसके मद्देनजर आए दिन चीनी मील अपने नए-नए यूनिट स्थापित कर रहे हैं। आपको बता दे की एथेनॉल प्रोडक्शन में चीनी मिल के अलावा, चावल मिलो का भी योगदान देखने को मिल रहा है। और आपको बता दे कि बिहार राज्य में ऐसे ही कुछ प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए प्रस्ताव स्थापित किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट पर तकरीबन 1400 करोड़ रुपये के निवेश किया जाएगा।

गोपालगंज कि चीनी मिल करेगी नइ युनिट स्थापित

आपको बता दें कि इस साल के अक्टूबर महीने में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 57वीं बैठक आयोजित की गई थी। वही इस बैठक में बिहार राज्य के लिए तीन प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है। बता दें की इन तीन प्रोजेक्ट्स के अलावा बिहार के बक्सर जिला में सीमेंट फैक्ट्री लगाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दे की एसजेपीबी हथुआ शुगर एंड बायो रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड, जो गोपालगंज के कुचायकोट में स्थित एक चीनी मिल है वह अपनी एक और नइ युनिट स्थापित करने पर तैयार हो गई है।

नए यूनिट पर 1,152 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

गोपालगंज के उस चीनी मिल को लेकर फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मिल प्रबंधन ने अपने नए यूनिट पर 1,152 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन फिलहाल निवेश प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद अब चीनी मिल को गन्ना उद्योग विभाग से सहमति लेने को कहा गया है। बता दे कि फिलहाल इस चीनी मिल की मौजूदा क्षमता 2500 MLd की है। जबकि नई मिल में उत्पादन शुरू होने के बाद चीनी मिल की क्षमता, 2500 एमएलडी से बढ़कर 5000 एमएलडी हो जाएगी।

नालंदा की पटेल एग्री इंडस्ट्रीज करेगी 240 करोड़ का निवेश

अब आगे बता दें कि SJPB चीनी मिल की तरह, बायोफ्यूल को बढ़ावा देने के लिए नालंदा की पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने दो और प्लांट खोलने का फैसला किया है। जिसे विभाग की तरह से मंजूरी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा हर यूनिट के लिए 120 करोड़ रुपये निवेश का सुझाव दिया गया है, जिससे कि इस प्रोजेक्ट पर कुल 240 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स को बिहार बायोफ्यूल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2023 से मदद मिलेगा।

Buxar Cement Plant: बक्सर में जेके सीमेंट प्लांट को मंजूरी

बता दें कि काउंसिल की पहले चरण के बैठक में जेके सीमेंट की बक्सर प्लांट (Buxar Cement Plant) को मंजूरी दी गई। वही जो सामने जानकारी आ रही है उसके मुताबिक इस सीमेंट प्लांट की क्षमता 9090 MTPD होगी, जिसे ब्रह्मपुर के मेहमेदरा डुमरांव में स्थापित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक Buxar में स्थापित होने वाले सीमेंट प्लांट पर कंपनी 392.41 करोड़ रुपये खर्च करेगी इसके अलावा इस फैक्ट्री के शुरू होने के साथ तकरीबन 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

2371 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

बता दें कि निवेश प्रोत्साहन सम्मेलन में 2 करोड़ से अधिक लागत वाली 60 अलग-अलग सेक्टर इकाइयों पर कुल 2324.79 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, दो करोड़ से कम लागत वाली 43 अलग-अलग इकाइयों में 46.38 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पेश की गई है। इसके बाद कुल प्रस्तावों को मिलाकर 2371.17 करोड़ रुपये के निवेश के लिए बोलियां स्वीकार की गई हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

5 thoughts on “Bihar में किया जाएगा 2371 करोड़ का भारी निवेश, बक्सर के Cement Plant को भी मिली मंजूरी। युवाओं को भी मिलेगा रोजगार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *