अगर भारतीय नौसेना में जाना है सपना, तो ऐसे करें तैयारी

Indian Navy Preparation Tips
1 min read

Indian Navy: हमारे भारत देश में हम जैसे लाखों की संख्या में ऐसे लोग हैं जो देश की सुरक्षा करने में अपना योगदान देना चाहते हैं। यानि कोई भारतीय सेना में जाना चाहता है, तो कोई देश की वायु सेना का हिस्सा बनना चाहता है। वहीं ऐसे ही लाखों कि संख्या में ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो देश के भारतीय नौसेना में शामिल हो कर देश कि सुरक्षा करने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको Indian Navy में कार्यरत होने के लिए जरूरी बातों से अवगत कराने वाले हैं।

Indian Navy Requirements

हमारी भारतीय नौसेना विश्व स्तर पर सातवीं सबसे शक्तिशाली नौसेना के रूप में पहचानी जाती है। ऐसे में अगर आप Indian Navy का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अपनी 12वीं कक्षा की शिक्षा पूरी करने के बाद इसमें अपना करियर बना सकते हैं।

NDA कि परीक्षा में होना होगा उत्तीर्ण

बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (NDA) कि परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। वहीं अभ्यर्थि जब इस लिखित परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो जाते हैं, तब उन उम्मीदवारों का सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू लिया जाता है।

Age Limit

बता दें कि NDA कि परीक्षा के लिए आपको आयु पात्रता का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। क्योंकि NDA कि परीक्षा में शामिल होने के लिए Age Limit 16.5 से 19 वर्ष है।

Qualification

NDA कि परीक्षा में योग्य होने के लिए, युवाओं के पुर्व कि पढाई भी काफी मायने रखती है। दरसल एनडीए परीक्षा में एलिजिबल होने के लिए (NDA Required Qualification) उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित सहित विषयों के साथ अपनी 12वीं कक्षा पूरी करनी चाहिए।

10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme

बता दें कि नौसेना में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास एक और विकल्प मौजूद है। दरसल 10+2 बीटेक कैडेट प्रवेश योजना (B.Tech Cadet Entry Scheme) के माध्यम से अभ्यर्थि नौसेना में शामिल हो सकते हैं, जो JEE मेन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करती है। यह भी पढें: Online Shopping करने वाले हो जाएं सावधान!

इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार केरल के एझिमाला में स्थित भारतीय नौसेना एकेडमी में चार साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर, उम्मीदवारों को अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है और उन्हें बीटेक की डिग्री प्रदान की जाती है। यह योजना शिक्षा, कार्यकारी और तकनीकी क्षेत्रों सहित नौसेना की विभिन्न शाखाओं के लिए अधिकारी तैयार करती है।

Eligibility Criteria

इस योजना के लिए पात्रता के लिए उम्मीदवारों को JEE MAIN में उत्तीर्ण होने के अलावा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 70% अंकों के साथ अपनी 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी। SSB साक्षात्कार के लिए चयन JEE मेन के प्रदर्शन पर आधारित होता है। नौसेना अग्निवीर बनने का अवसर इसके अतिरिक्त, व्यक्ति केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के माध्यम से नौसेना में शामिल हो सकते हैं।

Age Limit

इस प्रवेश के लिए आयु आवश्यकता (Age Limit) 17.5 से 21 वर्ष के बीच है। उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी के साथ अपनी 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। जो छात्र वर्तमान में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। 

भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए INET

INET भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए एक और रास्ता है, जो स्थायी और शॉर्ट सर्विस कमीशन दोनों विकल्प प्रदान करता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, और उम्मीदवार भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है और रिटेन इग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए चयनित किया जाता है.

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *