22 लाख छात्रों के लिए बड़ा फैसला, NTA ने रद्द की NEET UG परीक्षा, CBI करेगी पेपर लीक जांच

NEET UG 2026 Cancelled: NTA Cancels Exam, Re-Exam Soon for 22 Lakh Students
1 min read

NEET UG 2026 Cancel: देशभर के 22 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। NEET UG 2026 परीक्षा को NTA ने अचानक रद्द कर दिया है। 3 मई को हुई परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। पेपर लीक विवाद और CBI जांच के बीच यह फैसला लिया गया है। लाखों छात्र अब नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द करनी पड़ी, जानिए पूरा मामला।

क्यों रद्द हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष एग्जाम सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, हालांकि नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

एनटीए ने साफ कहा है कि,

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और बाकी जरूरी अपडेट जारी किए जाएंगे। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें: Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत

पेपर लीक केस में CBI की एंट्री, जांच हुई तेज

नीट पेपर लीक मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। एनटीए के अनुसार,

8 मई को परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भेजी गई थी, जिसके बाद मिली रिपोर्ट और इनपुट के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

वहीं राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी भी लगातार जांच में जुटी है और अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ जारी है।

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां दो बड़े पहलुओं पर काम कर रही हैं, जिसमें पहला पेपर छपाई के दौरान लीक होने की आशंका है, जबकि दूसरा पेपर तैयार करने से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच है।

छात्रों के बीच कैसे पहुंचा गेस पेपर?

नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर पूरा विवाद एक कथित गेस पेपर से शुरू हुआ, जिसे परीक्षा से पहले कुछ छात्रों तक पहुंचने का दावा किया गया। बताया जा रहा है कि,

इस गेस पेपर में दिए गए कई सवाल असली परीक्षा से काफी मिलते-जुलते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसमें करीब 410 प्रश्न थे, जिनमें से लगभग 150 सवाल हूबहू पेपर में पूछे गए। इन सवालों की कुल कीमत करीब 600 नंबर बताई जा रही है, जबकि पूरी परीक्षा 720 अंकों की होती है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है X का निशान? जानिए इसका मतलब और आज भी क्यों है जरूरी

ऐसे में मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है। जांच के दौरान एक कथित प्रश्न बैंक लिंक भी सामने आया है, जिसे केरल के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे युवक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एजेंसियां अभी हर पहलू की जांच कर रही हैं।

दोबारा परीक्षा को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोबारा परीक्षा आखिर कब होगी। जिन छात्रों ने पहले ही परीक्षा दे दी थी, उन्हें अब फिर से तैयारी करनी पड़ेगी, जिससे तनाव और दबाव बढ़ सकता है।

कई छात्र और अभिभावक मान रहे हैं कि निष्पक्ष परीक्षा के लिए दोबारा एग्जाम कराना सही फैसला है। अब सभी की नजर एनटीए की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है, जहां नई तारीख और बाकी जरूरी जानकारी जारी की जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp