Stock Market Holidays: क्या ईद-ए-मिलाद के मौके पर कल बंद रहेंगे भारतीय शेयर बाजार

Stock market holiday
1 min read

Stock Market Holidays: नमस्कार दोस्तों। जैसा कि कल के दिन यानि सोमवार को एक और नया कारोबारी हफ्ता सुरू होने वाला है। मगर गौर करने वाली बात की इसी दिन पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस भी है। जिसे मुस्लिम समुदाय ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाते हैं। ऐसे में अब यहां सवाल उठता है कि सोमवार 16 सितंबर को पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार होगा या फिर बाजार कि छुट्टी रहेगी। ऐसे मैं आपके इस उलझन को दूर करते हुए बता दें की महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए- मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से बढाकर 18 सितंबर कर दिया है।

मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने किया था अनुरोध!

Ganesh Chaturthi Celebration

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोग मिलाद-उन-नबी और बारावफात के नाम से चर्चित पर्व ईद-ए-मिलाद मनाते है। मगर अब चुंकि पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस के अगले दिन यानि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पुजन और भगवान् गणेश के मुर्तियो का विसर्जन होना है, ऐसे में मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने राज्य सरकार से ईद-ए-मिलाद कि छुट्टी को आगे बढाने का अनुरोध किया था। जिसपर महाराष्ट्र सरकार ने उनके इस अनुरोध पर स्वीकृति दे दिया है। ऐसे में मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 18 सितंबर को रहेगी।

ईद-ए-मिलाद पर छुट्टी का क्या है सच!

Indian Stock Market

अब अगर बात करें भारतीय सेयर बाजार के छुट्टी के विषय में तो यहाँ आपको बता दें कि बीएसई यानि बोम्बे स्टोक एक्सचेंज के वेबसाइट पर बाजार के छुट्टीयो को लेकर जो लिस्ट मौजूद है उसके मुताबिक, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, SLB सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट (EGR) सेगमेंट में सितंबर महीने में शनिवार और रविवार के अलावा बाकी सभी दिन ट्रेडिंग संचालित रहेगा। जिसका स्पष्ट रूप से मतलब है कि शेयरों में ट्रेडिंग को लेकर कोइ बंदी नहीं है।

इन सेगमेंट में ट्रेडिंग रहेगा बंद।

Stock market price chart

आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट में 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रखने का जिक्र किया गया था। लेकिन बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के ताजा आदेश के बाद बीएसई नें ताजा अपडेट पेश किया है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो के मामले में ईद-ए-मिलाद के कारण ट्रेडिंग बंद रहेगा, लेकिन जैसा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस छुट्टी को 16 सितंबर से बढाकर 18 सितंबर कर दिया है, ऐसे में इन सेगमेंट में 18 सितंबर को ट्रेडिंग बंद रहेगी।


इन मार्केट्स में नहीं होगा लेनदेन।

Stock market illustration

हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि NSE ने करेंसी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और न्यू डेट सेगमेंट के साथ-साथ नेगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से बढाते हुए 18 सितंबर कर दिया है। वहीं एक अन्य बयान में, भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 18 सितंबर, 2024 को सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव से जुड़े कोई निपटान या लेनदेन नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को निपटाए जाने वाले सभी बकाया लेनदेन अब अगले कारोबारी दिन 19 सितंबर, 2024 को निपटाए जाएंगे।

इस दिन है सेटलमेंट होलीडे

Indian stock market settlement holiday

आपको बता दें कि 16 सितंबर को मुद्रा बाजार, विदेशी मुद्रा, सरकारी प्रतिभूतियां और रुपया ब्याज दर वायदा बाजार सभी खुले रहेंगे। हालांकि, RBI के कहे अनुसार 17 सितंबर, 2024 को गवर्नमेंट सेक्युरिटी, विदेशी मुद्रा, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव बाजार में द्वितीय बाजार लेनदेन का निपटान उसी दिन होगा। अब इस बारे में आप अधिक जानकारी BSE के वेबसाइट पर भी ले सकते हैं जहाँ नया अपडेट जारी किया गया है। जिसमें 16 सितंबर और 18 सितंबर, यानि 2 दिन सेटलमेंट हॉलिडे निर्धारित किया गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *