Reliance EV: क्या अब मुकेश अंबानी को धंधे में टक्कर देंगे अनिल अंबानी। अनिल अंबानी कि ये कंपनी अब बनाएगी कार।

Reliance EV
1 min read

Reliance EV: नमस्कार दोस्तों। जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारे भारत देश में भारतीय कंपनी के अलावा कयी ऐसी बाहरी देश कि कंपनीयाँ मौजूद हैं जो धडल्ले से कारोबार कर रही हैं। अब इन कंपनीयों में कुछ कार निर्माता कंपनियों का भी नाम सामिल है। जो बाहरी देश से गाडियों का मैन्युफैक्चरिंग कर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लाती हैं। हालांकि ये बात अलग है कि हमारे देश में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनीयाँ मौजूद हैं, जिनका भारत सहित बाहरी देशों में भी एक अलग रूतबा और पहचान है। और अब चुंकि हम स्वदेशी कंपनिया की बात कर रहे हैं तो ऐसे में आपको बता दें कि अब भारतीय कार निर्माता कंपनियों के लिस्ट में रिलायंस (Reliance) का नाम भी शामिल हो सकता है.


Reliance कि ये कंपनी करेगी EV मैन्युफैक्चरिंग

बता दे कि लंबे समय के बाद सुर्खियों में आए रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का नाम, भारतीय कार निर्माता कंपनि मालिक के लिस्ट में सामिल हो सकता है। अब अगर आप सोच रहें हैं कि ऐसा क्यों, तो बता दें कि उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अब देश में इलेक्ट्रिक कार और इन कारों के बैटरी को मैन्युफैक्चर करने का रणनीति बना रही है। दरसल रॉयटर्स की तरफ से एक हाल ही में प्रेसित एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने चीन की कार निर्माता कंपनी BYD के पूर्व भारतीय कार्यकारी अधिकारी को कंपनी में शामिल किया है. बता दें कि मौजूदा जानकारी के मुताबिक कंपनी EV प्लांट में लगने वाली कॉस्ट के निर्धारण के लिए एक्सटर्नल कंसल्टेंट्स को कंपनी में शामिल किया है.

क्या मुकेश अंबानी को टक्कर देंगे अनिल अंबानी

आपको बता दें कि मौजूदा रिपोर्ट के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक,कंपनी का लक्ष्य एक संयंत्र का निर्माण करना है जो सालाना लगभग 2,50,000 वाहनों का उत्पादन कर सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, रिलायंस को निकट भविष्य में लक्ष्य को 7,50,000 तक बढ़ाने की उम्मीद है। बता दें कि रिलायंस का इरादा ऑटोमोबाइल के उत्पादन के अलावा 10GWh (गीगावाट प्रति घंटा) के उत्पादन छमता वाला बैटरी कारखाना स्थापित करना है। अब फिलहाल आपको बता दें कि बैटरीयों की मैन्युफैक्चरिंग पर मुकेश अंबानी की कंपनी भी जोरो सोर से काम कर रही है. ऐसे अगर इस कारोबार में अब अगर अनिल अंबानी कि इन्ट्री होती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि तो दोनों भाई आमने-सामने नजर आ सकते हैं.

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Reliance EV: क्या अब मुकेश अंबानी को धंधे में टक्कर देंगे अनिल अंबानी। अनिल अंबानी कि ये कंपनी अब बनाएगी कार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *