एक बार फिर बक्सर में ट्रक दुर्घटना! ड्राइवर ने खोया संतुलन, गड्ढे में पहुंची तेज रफ्तार ट्रक

Truck Accident in Buxar
1 min read

Truck Accident, Buxar: बिहार के बक्सर जिले में ट्रक दुर्घटना का नया मामला सामने आ रहा है। बता दें कि यह हादसा बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ठोरा पुल के समीप हुवा है। ये वही जगह है जहाँ आज से कुछ हफ्तों पहले, लाल बालू से लदि एक 18 पहिया ट्रक बीच सड़क पलट गई थी। Buxar Truck Accident: खनन प्रक्रिया शुरू होते ही सड़कों पर बढ़ने लगी दुर्घटना, बक्सर में बीच सड़क पलटा बालू लदा ट्रक

दुर्घटना का शिकार हुई तेज रफ्तार ट्रक

दुर्घटना का शिकार हुई तेज रफ्तार ट्रक

अब अगर पूरे वाक्या पर विस्तार से बात करें तो, बक्सर में गुरुवार की सुबह तकरीबन 7 बजे के आसपास ठोरा नदी पर बने पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटना (Truck Accident) का शिकार हो गई। दरसल एक 18 पहिया ट्रक तेज गति से आइ और ठोरा पुल के समीप मौजूद गड्ढे में जा पहुंची। इस घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, ड्राइवर ने ट्रक पर अपना नियंत्रण खो दिया था। नतीजतन वह पुल के बगल में मौजूद गढ्ढे में जा गिरी।

चौसा कि ओर से बक्सर आ रही थी ट्रक

बता दें कि दुर्घटना का शीकार हुई ट्रक चौसा कि ओर से Buxar नगर कि ओर आ रही थी, जिस दौरान यह Truck Accident हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना भी हो सकता है। क्योंकि ट्रक पर लाल बालू लदा हुआ है, जिसकी लदाइ बालू खदान से अक्सर रात के समय होती है। जिसे चालक उसके बालू चलान पर दर्ज समय सीमा के भीतर, गंतव्य पर पहुँचने के लिए मजबूर रहते हैं।

घटना में कोई हताहत नहीं

ट्रक दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त सड़क लगभग खाली थी। ऐसे में इस Truck Accident में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन ट्रक कि गति तेज़ होने के कारण, चालक को हल्की चोट आई है। वहीं हादसे की जानकारी लोगों को मिली तजब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

क्रेन और JCB की मदद से Truck को निकाला गया

बता दें कि दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के करीब, मज़दूरों कि मदद से ट्रक में लदे रेत को खाली कराया गया। जिससे ट्रक पर मौजूदा भार कम हो गया। इसके बाद ट्रक को गढ्ढे में से निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी बुलाया गया। अंततः क्रेन और JCB की मदद से Truck को वहाँ से निकाला गया।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “एक बार फिर बक्सर में ट्रक दुर्घटना! ड्राइवर ने खोया संतुलन, गड्ढे में पहुंची तेज रफ्तार ट्रक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *