गाजियाबाद: जिम ट्रेनर से शादी करना चाहती थी विवाहिता, पति को रास्ते से हटाने की रची खौफनाक साजिश, घर में घुसकर कीया चाकू से हमला

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहेतर संबंध (Extramarital Affair) के चलते खूनी साजिश रची गई। आरोप है कि पत्नी ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और सुबह-सुबह घर में घुसकर पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वसुंधरा की सोसाइटी में सुबह-सुबह वारदात
यह सनसनीखेज घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी की है। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे शशांक कंथरिया पर यह हमला हुआ। घटना के वक्त शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकल रही थीं।
आरोप है कि इसी दौरान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह चुपचाप घर में दाखिल हुआ और सो रहे शशांक पर चाकू से कई वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल शशांक को तुरंत यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना, सो रही महिला पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला
जिम में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पुलिस पूछताछ में इस मामले की जो परतें खुलीं, उन्होंने सबको हैरान कर दिया। आरोपी प्रताप सिंह ‘फिटनेस हेडक्वार्टर’ नाम के जिम में ट्रेनर है। प्रिया शर्मा पिछले 7-8 महीने से इसी जिम में फिटनेस के लिए जाती थीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ गया। पूछताछ में सामने आया कि प्रताप और प्रिया आपस में शादी करना चाहते थे।
🚨 Ghaziabad Vasundhara gym trainer attacked Shashank: Woman plots attack on husband with gym trainer. 💔
– Priya & Shashank, married 5 years with a young child, worked in the Postal Dept
– Priya began affair with gym trainer Pratap; husband planned to shift homes upon finding out
– Priya left door open on morning gym trip; Pratap barged in & stabbed sleeping husband multiple timesPriya and Pratap both arrested. Shashank battling for his life in hospital.
https://t.co/LUaIsEJurJ
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 28, 2026
शशांक को इस रिश्ते की भनक लग चुकी थी, जिसके बाद घर में तनाव रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, दिवाली के ठीक बाद शशांक अपना फ्लैट बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे।
फ्लैट बदलने से पहले रची गई हत्या की साजिश
जांच में खुलासा हुआ है कि फ्लैट बदलने की सुगबुगाहट मिलते ही दोनों ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। हमले से ठीक एक दिन पहले प्रताप और प्रिया की रनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी, यहीं पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना। 26 अक्टूबर की सुबह प्रताप चाकू लेकर घर पहुंचा। आरोप है कि प्रिया ने पहले से ही घर का मुख्य दरवाजा खोल रखा था, जिससे आरोपी आसानी से अंदर घुस गया।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदिरापुरम पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। तकनीकी सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रताप सिंह और पत्नी प्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें: पत्नी के चरित्र पर था शक! माँ और बच्चों पर चाकू से हमला; तीन लोगों की मौत
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की आड़ में पनप रहे खौफनाक सच को उजागर कर दिया है।

