बहुत जल्द आने वाला है OnePlus का 16GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला पहला फोन, देखिए फोन के फीचर्स समेत अन्य जानकारी

OnePlus Ace 5 Specifications
1 min read

OnePlus Ace 5 : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus बहुत जल्द अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus Ace 5 को लॉन्च करने वाली है। बता दे की कंपनी इस फोन को आधिकारिक तौर पर 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को भारत में, OnePlus 13R के नाम से पेश करने वाली है। जिसके लिए 7 जनवरी, 2025 तारीख निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक Ace 5 Series के तहत OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढें: खाने से जुड़ी ये छोटी सी गलती, आपके जीवन में खडी कर सकती है बड़ी मुसिबत

OnePlus Ace 5 Specification

अब चुकी भारतीय उपभोक्ताओं के बीच वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग फोन की काफी क्रेज है, ऐसे में चलिए लॉन्च से पहले इसके फीचर्स समेत अन्य स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं:

Display

OnePlus Ace 5 में 1.5 K के रिज़ॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच BOE X 2.8 T LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

Battery

दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 100W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जो 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जिसे सिंगल फुल चार्ज में पूरे दिन उपयोग किया जा सकेगा।

Storage

मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो Ace 5 में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है।

Processor

डिवाइस को पावर देने वाला Snapdragon 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि पांच घंटे के गहन गेमिंग के बाद भी स्थिर 120fps फ्रेम रेट बनाए रख सकता है।

OS

OnePlus Ace 5 Android 15 पर आधारित Color OS 15 पर काम करेगा। इसके विपरीत, भारतीय संस्करण, OnePlus 13R, Oxygen OS 15 पर चलने की उम्मीद है, जो एंड्रॉइड 15 पर आधारित है।

Camera

फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बहुत जल्द आने वाला है OnePlus का 16GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला पहला फोन, देखिए फोन के फीचर्स समेत अन्य जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *