NH 922 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर में मारा जोरदार टक्कर; केबिन काटकर बाहर निकाला गया चालक

Truck Accident Buxar : truck rams into trailer on nh 922
1 min read

Truck Accident Buxar: बिहार के बक्सर जिले में दुर्घटनाओं का मामला, एक बार फिर तुल पकडते जा रहा है। आलम ये है कि बेलगाम गति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण, आए दिन कहीं न कहीं, छोटे बड़े हादसे होते रह रहे हैं। और इन सब में सबसे बड़ी बात यह है कि इन दुर्घटनाओं में लगभग 75% दुर्घटना, ट्रकों के कारण हो रहा है। और एक बार फिर Buxar में ऐसे ही सड़क दुर्घटना का खबर सामने आया है, जहाँ एक ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई है।

ये भी पढ़ेंः पांच एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा अयोध्या के राम मन्दिर जैसा एक और मंदिर, पढिए मन्दिर से जुड़ी खास जानकारी

Truck Accident Buxar: NH 922 पर भीषण हादसा

वहीं अब अगर इस पुरे घटना पर विस्तार से बात करें तो राष्ट्रीय राजमार्ग 922 (NH 922) पर, एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरसल रविवार की सुबह Ara-Buxar फोरलेन पर चंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने, अपने आगे मौजूद ट्रेलर में जोरदार तरिके से टक्कर मार दिया है। बता दें कि यह टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक का एक तरफ का हिस्सा, बुरी तरह ध्वस्त हो गया। जबकि ट्रक का चालक केबिन में फंसा रह गया और इस इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्रशासन और अन्य लोगों की सहायता से केबिन से बाहर निकाला गया।

केबिन काटकर बाहर निकाला गया चालक

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास घटित हुई थी। वही इस दुर्घटना में ट्रक का चालक, दुर्घटना के वक्त केबिन में फंसा रह गया। उसे कुछ वक्त बाद केबिन काटकर, जख्मी हालत में बाहर निकाला गया। वहीं बाहर निकालने के बाद, चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जिसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

दुर्घटना के पीछे का कारण

वहीं दुर्घटना के पीछे एक कारण मौसम को भी बताया जा रहा है। दरसल इन दिनों बढते ठंढ के कारण, सुबह के समय सडकों पर धुंध छाया रह रहा है। और बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुआ, उस वक्त सड़क पर काफी धुंध छाया हुआ था। लिहाजा ट्रक के आगे जा रही ट्रेलर ने अचानक किसी कारणवश ब्रेक लगा दिया, लेकिन इस धुंध के बीच ट्रक चालक ने ट्रेलर के उस रुकावट को समय रहते देख ना सका और रफ्तार तेज होने के कारण ये दुर्घटना हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के संदर्भ में जानकारी

मौजूदा जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुई ट्रक गाजीपुर की ओर जा रही थी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के संदर्भ में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक ट्रक का नंबर UP 61T 5300 है। वहीं ट्रक चालक का नाम रामजीत सिंह यादव बताया जा रहा है और दुर्घटना में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रशासनिक विभाग से मिली जानकारी

बता दें कि यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ था‌। लिहाजा घटना की सूचना मिलने के बाद, भोजपुर थाना कि टीम मौके पर पहुंची। जहाँ थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने अपनी टीम और NHAI टीम की मदद से, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से घायल चालक को जिवीत हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा घायल चालक के फोन से उसके परिजनों का नंबर निकाल उन्हें सूचित किया गया था।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “NH 922 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर में मारा जोरदार टक्कर; केबिन काटकर बाहर निकाला गया चालक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *