बक्सर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक नें मोटरसाइकिल को मारा टक्कर; 15 फीट दूर मिला युवक का पैर

Buxar Road Accident
1 min read

Buxar Road Accident: बक्सर जिले में ट्रक से होने वाले दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक बना 2 लोगों के मौत का कारण। घटनास्थल से 15 फीट दूर मिला युवक का पैर।

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में ट्रक से होने वाले दुर्घटनाओं के मामले लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसमें से हलीया मामला बक्सर जिले से सोमवार की देर शाम सामने आया जहां एक ओवरलोड ट्रक ने, बाइक सवार युवक को कुचल दिया। बता दें कि इस घटना में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक 2 लोगों के मौत का कारण बन गया।

Buxar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक नें मोटरसाइकिल को मारा टक्कर 

Buxar Road Accident truck
तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक

वहीं अगर इस पूरे घटना पर विस्तार से बात करें तो, यह मामला (Buxar Road Accident) सोमवार 6 जनवरी कि देर शाम का है। दरसल सोमवार की शाम, 2 युवक एक बाइक पर सवार होकर कोरान सराय की ओर से आ रहे थें। लेकिन एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक, जो चौगाई की ओर जा रहा था उसनें मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों बाइक सवार युवक रोड पर गिर पड़े। ये भी पढ़ेंः अब लगेगा अपराध पर लगाम, जब्त होने वाली है अपराधियों की संपत्ति

वही अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक ने भी उस वक़्त ध्यान नहीं दिया और ट्रक का पहिया उन दोनों के ऊपर चढ़ गया। बता दे की यह पूरा घटना मुरार गांव के पास घटित हुआ है। वहीं मृतकों की पहचान वासुदेवा थानाक्षेत्र के भदार गांव निवासी कमलेश राम और रघुनाथपुर के रामबाबू राम के रूप में हुई हैं।

चश्मदिदों से मिली जानकारी

Buxar Road Accident पर चश्मदिदों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक ट्रक के पहिए में फंस गए थें, जिन्हें ट्रक 20 फीट दुर तक घसीटता गया। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई‌। लोगों ने बताया कि ट्रक का पहिया दोनों युवकों के ऊपर चढ़ गया जिससे उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। बता दे की ट्रक ने उनके सिर को भी कुचल दिया था जिससे उनका चेहरा भी पहचान पाना मुश्किल हो गया।

घटनास्थल से 15 फीट दूर मिला युवक का पैर

Buxar Road Accident Truck Number
मौके से जप्त की गई ट्रक का नंबर

घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ती से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक बाइक सवार युवक का पैर शरीर से अलग हो गया था, जो घटनास्थल से तकरीबन 15 फीट दूर पाया गया। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके से जप्त की गई ट्रक पर झारखंड का नंबर है, जिसके सहारे उसके मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासनिक विभाग से मिली जानकारी

अब चुकी यह घटना मुरार गांव के समीप हुवा था, ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही मुरार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस मामले के संदर्भ में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। बता दें कि इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इस मामले में दोषी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *