अब लगेगा अपराध पर लगाम, जब्त होने वाली है अपराधियों की संपत्ति; DGP Vinay Kumar ने जारी किया सभी थानों को निर्देश

DGP Vinay Kumar Strict Action against Criminals in Bihar
1 min read

DGP Vinay Kumar : अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में प्रशासन, काफी शक्त होते दिख रही है। जिसका हालिया उदाहरण बिहार से सामने आ रहा है। जहाँ बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार के आते ही पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। दरसल DGP Vinay Kumar के निर्देश पर, कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की पहल शुरू होने जा रही है। बता दें कि हाल ही में प्रशासनिक विभाग की तरफ से जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि, प्रत्येक थाने को कम से कम दो मोस्ट वांटेड अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और उचित कार्रवाई करने का प्रस्ताव तैयार करने का काम सौंपा गया है।

DGP Vinay Kumar से मिली जानकारी

बता दे कि इस मामले में Bihar के नए DGP Vinay Kumar से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के सभी थानों को निर्देश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक थानों को अपने क्षेत्राधिकार में उन कुख्यात अपराधियों की पहचान करनी होगी, जिन्होंने आपराधिक गतिविधियों के जरिए काफी संपत्ति अर्जित की है। थानों को निर्देश दिया गया है कि वे उन अपराधियों के संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा तैयार करें और इसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई शुरू करें।

उनके नाम हो या परिवार के सदस्यों के नाम पर, अपराधियों के सभी संपत्तियों की होगी जांच

इन अपराधियों की सभी संपत्तियों की जांच की जाएगी, चाहे वह उनके नाम पर हो या उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर, ताकि उन्हें जब्त किया जा सके। अपने निर्देश में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि सभी भगोड़े या जमानत पर रिहा हुए अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के उपाय लागू किए जाएंगे। ये भी पढ़ेंः महिला के साथ क्रुरता के सभी हदें पार। महिला को बिजली के खंभे से बांध, बेरहमी से पीटा

प्रत्येक थाने में दस मोस्ट वांटेड अपराधि

बता दे कि वर्तमान में राज्य (Bihar) में करीब 1300 थाने हैं। इनमें से प्रत्येक थाने में दस मोस्ट वांटेड अपराधियों की अद्यतन सूची है। साथ ही, जिला स्तर पर अपराध बैठकों के दौरान प्रमुख अपराधियों की सूची में नियमित रूप से संशोधन किया जाता है। डीजीपी के निर्देशों में इस सूची में से व्यक्तियों की पहचान करने तथा उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “अब लगेगा अपराध पर लगाम, जब्त होने वाली है अपराधियों की संपत्ति; DGP Vinay Kumar ने जारी किया सभी थानों को निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *