Buxar News: बक्सर की ऋतु कुमारी ने देश का नाम किया रोशन, WoFA में हासिल किया दूसरा स्थान

Ritu Kumari From Buxar Achived 2nd Rank in WoFA
1 min read

Ritu Kumari Achievement: बिहार के बक्सर जिले के ईटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित महिला गांव की रहने वाली ऋतु कुमारी ने देश का नाम रोशन किया है। ऋतु ने वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WoFA) में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे भारत में अपने जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में आयोजित WoFA कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नॉर्दर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (NIRC) द्वारा होस्ट किया गया था।

इसे भी पढ़ें: यहाँ पढ़ें बक्सर जिले कि अन्य खबरें

Ritu Kumari Achievement: मेहनत और संकल्प की मिसाल

बक्सर की होनहार छात्रा ऋतु कुमारी ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से हर सपना साकार किया जा सकता है। छोटे जिले से निकलकर उन्होंने अपनी सफलता की मिसाल पेश की। उनकी यात्रा उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के बावजूद ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं। Ritu Kumari की Achievement हमें सिखाती है कि यदि प्रयास सही दिशा में हो और संकल्प अडिग रहे, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। उनका यह सफर हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है जो सफलता का सपना देखता है।

WoFA का महत्व और आयोजन

वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WoFA) का आयोजन हर साल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा किया जाता है। इसमें देशभर के सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्र संगठनों का चयन और सम्मान किया जाता है। इस बार यह आयोजन दिल्ली में किया गया, जहां ऋतु को भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट एसोसिएशन के रूप में यह पुरस्कार दिया गया।

Ritu Kumari Success Story: बक्सर से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा

ऋतु कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी और कैंब्रिज स्कूल, बक्सर से पूरी की। इसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य (कॉमर्स) में स्नातक भी किया।

नेतृत्व क्षमता की मिसाल

पढ़ाई के साथ-साथ ऋतु ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नॉर्दर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे इस संगठन की सचिव भी हैं। उन्होंने 10 अप्रैल 2024 को हुए चुनाव में जीत हासिल कर इस पद को प्राप्त किया था।

विविध कौशल और सामाजिक भागीदारी का महत्व

Ritu Kumari ने इस धारणा को तोड़ने का काम किया है कि सीए की तैयारी करने वाले छात्र केवल पढ़ाई में ही डूबे रहते हैं। उनका मानना है कि छात्रों को अन्य कौशलों को विकसित करने और व्यक्तित्व निर्माण के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भागीदारी न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

पिता का गर्व और बक्सर की खुशी

ऋतु के पिता रविकांत ओझा उर्फ डब्लू ओझा ने बेटी की इस उपलब्धि (Ritu Kumari Achievement) पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बक्सर जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि ऋतु की मेहनत और लगन ने यह सम्मान दिलाया है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

4 thoughts on “Buxar News: बक्सर की ऋतु कुमारी ने देश का नाम किया रोशन, WoFA में हासिल किया दूसरा स्थान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *