भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में हाई अलर्ट, बक्सर में चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

Precaution in Buxar amid India Pakistan Tension
1 min read

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी कड़ी में 8 मई 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक के बाद राज्यभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: हेरोइन तस्करी में बक्सर से महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 13 ग्राम हेरोइन

बक्सर जिला प्रशासन ने इस आदेश को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। जिले के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद देर रात एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने जिलेभर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद राज्य में किसी भी तरह की आपराधिक या आतंकी गतिविधियों की संभावना को खत्म करना था।

India Pakistan Tension: बक्सर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, एसपी ने खुद संभाली कमान

गुरुवार की रात बक्सर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की। इसके अलावा शहर के मुख्य होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और औद्योगिक क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी गई।

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा अभीयान

बक्सर एसपी ने जानकारी दी कि यह रूटीन चेकिंग नहीं, बल्कि विशेष परिस्थिति को देखते हुए की जा रही कार्रवाई है। उन्होंने कहा, “हमने जिले के उन सभी स्थानों को चिन्हित किया है जहां आपराधिक तत्व या किसी असामाजिक संगठन से जुड़े लोग छिप सकते हैं। हमारी टीम लगातार उन जगहों पर जांच कर रही है और यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।”

जांच के दायरे में कोका-कोला फैक्ट्री और पावर प्लांट

बक्सर जिले में एसजेवीएन पावर प्लांट और नावानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन कोका-कोला प्लांट जैसे संवेदनशील संस्थानों को भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि इन जगहों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हम सभी जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे और संस्थानों की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।”

तेजी से हो रही अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच

जब एसपी से पूछा गया कि क्या बक्सर जिले में पाकिस्तान या बांग्लादेश के नागरिकों की मौजूदगी पाई गई है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “हमने वीजा दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की है और फिलहाल कोई भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा हो, ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हम पूरी तरह सतर्क हैं और अगर भविष्य में कोई संदिग्ध पाया गया तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जनता से सहयोग की अपील, सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा, “हम जनता से अपेक्षा करते हैं कि वे सहयोग करें। यह अभियान राज्य और देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है और इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

किसी भी संभावित खतरे को लेकर गंभीर है राज्य सरकार

बिहार में चल रही सुरक्षा गतिविधियों से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार किसी भी संभावित खतरे को लेकर गंभीर है। बक्सर में चलाया जा रहा यह सघन जांच अभियान प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है। आम जनता को भी इसमें भागीदार बनकर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *