बक्सर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन पिस्टल और मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

Illegal Arms Trafficking in Buxar
1 min read

Illegal Arms Trafficking Buxar: बक्सर जिले में पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से तीन पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से हथियार की खरीद बिकरी के धंधे में शामिल है और इस बार भी वह हथियार सप्लाई करने जा रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है की बक्सर के औद्योगिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार (Illegal Arms Trafficking) लेकर कहीं जाने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और उसे मौके पर ही धर दबोचा। वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान सारिमपुर निवासी राकेश राय के रूप में हुई है बताया जा रहा है की पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से तीन पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की है।

ये भी पढ़ें: पत्नी ने सोते पति की आंख में मिर्च डालकर चाकू से किया हमला, प्राइवेट पार्ट काटकर कर दिया अलग

पूछताछ में खुल सकते हैं और राज

फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। सूत्रों की माने तो राकेश राय न सिर्फ खुद हथियार सप्लाई करता था बल्कि वह उन्हें दूसरे राज्यों से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। पुलिस अब उस ठिकाने की तलाश में है जहां से हथियार की आपूर्ति की जा रही थी। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे भी पूछताछ जारी है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और राज़ सामने आ सकते हैं।

पुलिस प्रशासन ने साधी Arms Trafficking मामले पर चुप्पी

बता दें की इस हथियार तस्करी मामले में अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, सिर्फ इतना कहा कि पूछताछ जारी है। लेकिन स्थानीय लोगों और अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक राकेश राय लंबे समय से Illegal Arms Trafficking के धंधे में सक्रिय था और कई जिलों में हथियार सप्लाई करता था। लेकिन इस सच्चाई पर मोहर किसी प्रशासनिक अधिकारी या एसपी द्वारा जानकारी सांझा करने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पिस्टल के साथ युवती गिरफ्तार, घर से बरामद हुए 8 जिंदा कारतूस

गौरतलब है की अवैध हथियारों की तस्करी न सिर्फ जिले की कानून-व्यवस्था को कमजोर करती है, बल्कि इससे लूट, हत्या और गैंगवार जैसी वारदातें भी बढ़ती हैं। खास बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में बक्सर और आसपास के इलाकों में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों की कमर तोड़ने और जिले में शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। बहरहाल बक्सर पुलिस की इस हालिया कार्रवाई से अपराधियों के बीच खौफ जरूर कायम रहेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →