PM Modi Gujarat Visit: दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,400 करोड़ की मेगा परियोजनाएं और Suzuki e VITARA का करेंगे ग्लोबल लॉन्च

PM Modi Gujarat Visit 2025
1 min read

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25–26 अगस्त को दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और अर्बन डेवलपमेंट से जुड़ी 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। खास बात है कि इस दौरे की सबसे बड़ी हाइलाइट होगी Suzuki e VITARA का ग्लोबल लॉन्च, जो भारत के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को मजबूती देगा।

Suzuki e VITARA का ग्लोबल लॉन्च

PM Modi Gujarat Visit के दौरान 26 अगस्त को अहमदाबाद के हंसलपुर से प्रधानमंत्री मोदी Suzuki की पहली ग्लोबल Battery Electric Vehicle (BEV) “e VITARA” लॉन्च करेंगे। यह मॉडल गुजरात में ही मैन्युफैक्चर होगा और भारत से 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा, जिनमें यूरोप और जापान जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। गौरतलब है कि Suzuki ने भारत को अपनी ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाने का ऐलान किया है। यह न केवल भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है बल्कि इससे देश में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Suzuki e VITARA Launch 2025

पीएम मोदी TDS Lithium-Ion Battery Plant में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड्स के लोकल प्रोडक्शन का भी शुभारंभ करेंगे। यह प्लांट Toshiba, Denso और Suzuki का ज्वाइंट वेंचर है। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस कदम से अब 80% से अधिक बैटरी वैल्यू भारत में ही तैयार होगी। इसका मतलब है कि आने वाले समय में भारत बैटरी टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आत्मनिर्भर बनने की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार को पीएम मोदी की 2 बड़ी सौगात, आज होगा देश के सबसे चौडे छह लेन पुल और बुद्ध सर्किट ट्रेन का शुभारंभ

अहमदाबाद में रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

PM Modi Gujarat Visit के दौरान 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे रेल, सड़क, बिजली वितरण और हाउसिंग सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

रेलवे अपग्रेडेशन

रेलवे सेक्टर में 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू होंगी। इनमें शामिल हैं:

  • महेसाना–पालनपुर रेल लाइन का डबलिंग
  • कलोल–कड़ी–कतोसान और बेचराजी–रनुज रूट का गेज कन्वर्जन
  • नई पैसेंजर और मालगाड़ियों की शुरुआत

ये कदम गुजरात के रेलवे नेटवर्क को और तेज, आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम साबित होंगे।

सड़क परियोजनाए

अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या अब कम होने वाली है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान विरमगाम–खुडाद–रामपुरा रोड चौड़ीकरण और 6-लेन अंडरपास व ओवरब्रिज निर्माण जैसी सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। आपको बता दें कि इन प्रोजेक्ट्स से रोज़ाना लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और औद्योगिक क्षेत्रों तक माल ढुलाई भी तेज़ होगी, जिससे गुजरात की अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: टेस्ला का दिल्ली में ग्रैंड एंट्री! एयरसिटी में ₹17 लाख महीने किराए पर बनेगा लग्जरी शो रूम, जानें लोकेशन और डील की पूरी जानकारी

PM Modi Gujarat Visit: बिजली और शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा

PM Modi Gujarat Visit में 1,000 करोड़ से अधिक की बिजली वितरण योजनाओं का शुभारंभ होगा, जिससे अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में लगातार बिजली आपूर्ति और ट्रांसफॉर्मर सुरक्षा मजबूत होगी। खास बात है कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन), स्लम पुनर्वास और सरदार पटेल रिंग रोड चौड़ीकरण जैसे प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे। इन योजनाओं से शहरी गरीबों को सस्ते घर मिलेंगे और अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

हालांकि पीएम मोदी के दौरे में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, लेकिन Suzuki e VITARA का लॉन्च भारत की इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री को नई पहचान देगा। आपको बता दें कि दुनिया भर की बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तेजी से निवेश कर रही हैं और भारत इस रेस में अब मजबूती से उतर चुका है। गौरतलब है कि गुजरात पहले ही देश का ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है और अब यह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →