Bihar Free Bijli: बिहार के नागरिकों को नीतीश कुमार का बड़ा चुनावी तोहफा, अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

125 Unit Bihar Free Bijli Announcement
1 min read

Bihar Free Bijli: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है, जो राज्य की करोड़ों जनता के लिए राहत की खबर है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी योग्य घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसका लाभ करीब 1.67 करोड़ परिवारों को मिलेगा।

नीतीश कुमार ने इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा किया है। जहां उन्होंने लिखा, “हम शुरू से ही हर घर तक सस्ती बिजली पहुंचा रहे हैं। अब हमने निर्णय लिया है कि 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई के बिल से ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा।”

Bihar Free Bijli: मुफ्त बिजली के साथ, हर छत पर लगेगा सोलर पावर प्लांट

मुख्यमंत्री ने न केवल मुफ्त बिजली की घोषणा की, बल्कि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को लेकर भी बड़ी योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में हर घरेलू उपभोक्ता की सहमति से उनके घर की छतों पर या आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इससे राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार में शुरू हुवा चुनावी हलचल! आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें बिहार में कब होगा विधानसभा चुनाव

गरीब परिवारों के घर लगेगा फ्री सोलर प्लांट

नीतीश कुमार ने बताया कि अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सरकार कुटीर ज्योति योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने का पूरा खर्च खुद वहन करेगी। वहीं बाकी उपभोक्ताओं को सरकारी सहायता दी जाएगी ताकि वे भी सोलर एनर्जी का लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में बिहार में 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन हो सके। इससे राज्य में बिजली की उपलब्धता में भारी सुधार होगा और पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा।

नीतीश कुमार की घोषणा: चुनावी रणनीति या विकास की सोच?

Bihar Free Bijli की इस घोषणा को 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन सरकार इसे जनकल्याण की दिशा में एक बड़ा प्रयास बता रही है। नीतीश कुमार इससे पहले भी हर घर बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट, और सस्ते दर पर बिजली कनेक्शन जैसी योजनाएं ला चुके हैं।

अब बिहार को मिलेगा परमाणु ताकत, बांका में लगेगा ऐतिहासिक न्यूक्लियर प्लांट

शिक्षक बहाली और महिला आरक्षण पर भी जोर

बिजली के मोर्चे पर घोषणाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वे राज्य में रिक्त शिक्षक पदों की सूची तैयार कर TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि शिक्षिका नियुक्तियों में 35% आरक्षण महिलाओं को मिलेगा, बशर्ते वे बिहार की निवासी हों। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

बिहार में 58 हजार से ज्यादा शिक्षकों को मिला नया मौका, जानिए क्या है विभाग का नया आदेश

क्या बदल जाएगा बिहार का ऊर्जा भविष्य?

बिहार में नीतीश सरकार की यह नई पहल, जिसमें 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सोलर एनर्जी प्लांट, और गरीबों के लिए कुटीर ज्योति योजना शामिल है, न केवल आम जनता को राहत देने वाली है बल्कि राज्य के ऊर्जा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। जहां एक ओर इसे Bihar Free Bijli Yojna के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह कदम चुनावी वादे से ज्यादा लंबी अवधि के विकास की सोच को दर्शाता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Bihar Free Bijli: बिहार के नागरिकों को नीतीश कुमार का बड़ा चुनावी तोहफा, अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *