इस त्योहारी सीजन सोना-चांदी के कीमतों में आ सकती है जबरदस्त तेजी, चांदी छू सकती है 1,70,000 का आंकड़ा, सोना भी जाएगा 1.20 लाख पार

Gold Silver Price October 2025 Forecast
1 min read

Gold Silver Price October 2025: त्योहारों के सीजन में सोना-चांदी की चमक नई ऊंचाइयों पर है। खास बात है कि लगातार 12वें हफ्ते सोने में तेजी देखी गई है, जबकि चांदी ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि इस उछाल के पीछे घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक कारण भी जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में सोने चांदी के कीमतों में आने वाले तेजी की पूरी कहानी।

लगातार 12 हफ्तों से चढ़ रहा सोना

त्योहारों के सीजन में सोने का चमकना अब नई बात नहीं रह गई है, लेकिन इस बार रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स पिछले हफ्ते 3.77% यानी 4,188 रुपये चढ़कर 1,14,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए, जबकि हफ्ते के दौरान यह 1,15,139 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को भी छू गया।

बता दें कि जून के आखिर में सोने का भाव 95,587 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी तीन महीने में 20,000 रुपये से ज्यादा की छलांग लगा चुका है। जानकारों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेत, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों ने सोने को नई उड़ान दी है।

ये भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से पहले टॉयोटा ने गाड़ियों की कीमतों में की लाखों रुपये की कटौती, Fortuner, Legender और Hilux पर भी भारी डिस्काउंट

IMF के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक डॉलर से दूरी बनाकर सोने की ओर झुक रहे हैं, जिससे इसकी मांग और भी बढ़ रही है। खास बात यह है कि लगातार 12 हफ्तों से यह तेजी जारी है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई का दबाव बना रहा तो सोना जल्द ही (Gold Silver Price October 2025) 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार भी जा सकता है।

त्योहारी मांग और वैश्विक संकेत बढ़ा रहे हैं सोने की चमक (Gold Silver Price October 2025)

त्योहारों के मौसम में निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की ओर और तेज हो गया है। बता दें कि इस साल गोल्ड ETF में अब तक 50 अरब डॉलर का निवेश हुआ है, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। खास बात है कि डॉलर इंडेक्स 0.38% गिरकर 98.18 पर आ गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है और मांग में तेजी आई है।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर्स 3,809 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए और विशेषज्ञों का अनुमान है कि अकटूबर महीने में (Gold Silver Price October 2025) में यह 4,000 डॉलर प्रति औंस यानी लगभग 1.24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें: SBI बैंक में अब तक की सबसे बड़ी डकैती, 20 करोड़ का सोना और 1 करोड़ नगद लेकर फरार हुवे नकाबपोश लुटेरे

चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

चांदी ने भी इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स 1,42,189 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Silver 46.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

गौरतलब है कि इस साल अब तक Silver में 60% और सोने में 45% की तेजी दर्ज हो चुकी है, जिससे गोल्ड-टू-सिल्वर रेशियो घटकर 81.64 पर आ गया है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतक, अमेरिकी रोजगार डेटा और त्योहारों की मांग आने वाले दिनों में कीमतों को और ऊपर ले जा सकते हैं।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि निकट भविष्य में (Gold Silver Price October 2025) चांदी 1,50,000-1,70,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। हालांकि, त्योहारों के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। इस हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार डेटा, वैश्विक PMI और उपभोक्ता विश्वास रिपोर्ट पर रहेगी।

ये भी पढ़ें: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! इस महीने 12+ कंपनियां ला रही हैं IPO, ₹10,000 करोड़ जुटाने का है टारगेट

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →