कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बनीं मंत्री; जानिए भाजपा की नई रणनीति

Rivaba Jadeja Gujarat Cabinet Minister BJP
1 min read

Gujarat Cabinet Reshuffle: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा को गुजरात सरकार में मंत्री (Rivaba Jadeja Gujarat Cabinet Minister) बनाया गया है। बता दें कि 17 अक्टूबर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को 26 नए मंत्रियों की सूची सौंपी, जिनमें रिवाबा का नाम भी शामिल है।

यह फैसला गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने इस कैबिनेट विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

रिवाबा जडेजा को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी (Rivaba Jadeja Gujarat Cabinet Minister)

बता दें की रिवाबा जडेजा ने जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव में पहली बार विधायक के रूप में जीत हासिल की थी। अब उन्हें पहली बार ही मंत्री पद (Rivaba Jadeja Gujarat Cabinet Minister) की जिम्मेदारी दी गई है, जो उनके राजनीतिक करियर के लिए एक बड़ा कदम है।

रिवाबा ने अपने साफ-सुथरे और जनता से जुड़े कामों के जरिए भाजपा नेतृत्व का विश्वास जीता। माना जा रहा है कि उन्हें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण जैसे विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, कई नेताओं के कटे टिकट, जानिए कौन कहां से उतरेगा मैदान में

एक साथ 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने 16 अक्टूबर (गुरुवार) को एक साथ इस्तीफा दे दिया था। पूर्व गृह मंत्री हर्ष संघवी, जिन्हें अब डिप्टी सीएम बनाया गया है, ने भी इस्तीफा दिया था। इसके बाद शुक्रवार को नई टीम ने शपथ ली।

शपथ लेने वालों में शामिल हैं:
हर्ष संघवी (डिप्टी सीएम), त्रिकम छांगा, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेन्द्र वाघाणी, रमणभाई सोलंकी, कमलेश पटेल, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, मनीषा वकील, ईश्वर सिंह पटेल, डॉ. जयराम गामित, नरेश पटेल और कनुभाई देसाई।

भाजपा की 2027 की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने यह बड़ा बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया है। इस फेरबदल से पार्टी युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी सांसद मयंक नायक ने आज तक से बातचीत में कहा कि, “गुजरात सरकार जनता के लिए काम कर रही है। नया मंत्रिमंडल अब जनता के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बेवजह आरोप लगा रहा है।”

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भाई के नाम की अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए इसके पीछे की असली वजह

पिछले 11 सालों में दो बार बदली गुजरात सरकार की सूरत

बता दें कि गुजरात की राजनीति में पिछले 11 वर्षों में दो बार बड़े स्तर पर फेरबदल हो चुका है। साल 2016 में पाटीदार आंदोलन के दबाव के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं 2021 में भाजपा ने विजय रुपाणी की पूरी कैबिनेट को हटाकर एक नई सरकार का गठन किया था, क्योंकि उस समय कई मंत्री उम्रदराज और निष्क्रिय माने जा रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने तब भी सरकार की छवि को नया और सक्रिय रूप देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया था।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →