मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP-SDO समेत 4 अफसर, SDPO सस्पेंड

Dularchand Yadav Hatyakand: मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा ऐक्शन, SP, SDO हटाए गए, SDPO सस्पेंड
1 min read

Dularchand Yadav Hatyakand: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि इस वारदात ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया था। अब आयोग ने SP, SDO समेत 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि एक SDPO को सस्पेंड भी किया गया है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर आयोग ने डीजीपी विनय कुमार से रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस मामले की निगरानी खुद कर रहा है ताकि निष्पक्ष चुनावी माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

किन अधिकारियों पर गिरी गाज?

मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। आयोग ने जांच में लापरवाही बरतने पर कई अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार को अब एडिश्नल म्युनिसिपल कमिश्नर, पटना बनाया गया है, जबकि बाढ़-1 के SDPO राकेश कुमार को डिप्टी एसपी, सीआईडी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात

वहीं बाढ़-2 के SDPO अभिषेक सिंह को डिप्टी एसपी, एटीएस नियुक्त किया गया है और साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित भी किया गया है। इसके अलावा पटना एसपी (ग्रामीण) का भी तबादला कर दिया गया है। बता दें कि आयोग का यह कदम इस बात का स्पष्ट संदेश है कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dularchand Yadav Hatyakand पूरा घटनाक्रम

Dularchand Yadav Hatyakand ने बिहार चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है। गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान घोसवरी के तारतर गांव निवासी दुलारचंद यादव की गोली मारने के बाद वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भदौर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

दुलारचंद के पोते की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला बड़ा राज

खास बात यह है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं बल्कि गाड़ी से कुचलने और पिटाई से लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। शव का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच किया, जिसमें यह साफ हुआ कि एड़ी में लगी गोली आर-पार निकल गई थी, लेकिन मृत्यु का असली कारण वह नहीं था। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों और साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

चुनाव आयोग का सख्त संदेश

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने Dularchand Yadav Hatyakand को लेकर स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल को हिंसा से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिहार जैसे राज्य में जहां चुनावी तनाव आम बात है, वहां इस तरह की कार्रवाई एक संदेश देती है कि लापरवाही करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: मोंथा तूफान के आगे धीमी पड़ी बिहार मे चुनावी प्रचार, नीतीश-तेजस्वी समेत कई नेताओं की सभाएं रद्द

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →