हावड़ा-पटना वंदे भारत में बड़ा बदलाव! अब इस नए स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
हावड़ा से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस एक नए स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे हजारों यात्रियों का सफर आसान होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने नए ठहराव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही नया टाइम टेबल जारी हो सकता है। बता दें कि यह बदलाव बिहार के यात्रियों के लिए खास माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं की ये एक्सप्रेस ट्रेन अब कीन स्टेशन पर रूकेगी।
हावड़ा-पटना वंदे भारत का पूरा रूट और स्टॉपेज
फिलहाल हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कुल 8 स्टेशनों पर रुकती है, जिनमें दुर्गापुर, आसनसोल, जामताड़ा, जसीडीह, लखीसराय, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहिब शामिल हैं। अब जमुई स्टेशन को भी जोड़ने की तैयारी है, जिससे वहां के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और पटना व हावड़ा तक सफर आसान हो जाएगा।
बता दें कि यह तेज रफ्तार ट्रेन 532 किलोमीटर की दूरी करीब 6 घंटे 50 मिनट में पूरी करती है और बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में चलती है। ट्रेन संख्या 22347 हावड़ा से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है और रात 10 बजकर 40 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचती है, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 22348 सुबह 8 बजे पटना से चलकर दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर हावड़ा पहुंचती है।
ये भी पढ़ें: Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत
रेलवे बोर्ड ने किस नए स्टॉपेज को दी मंजूरी?
हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में ट्रेन संख्या 22347/22348 को जमुई स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव (Howrah Patna Vande Bharat Train New Stop) देने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि जमुई स्टेशन दानापुर मंडल के अंतर्गत आता है।
इस फैसले के बाद जमुई और आसपास के यात्रियों को तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन का सीधा लाभ मिलेगा। वहीं रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोनल रेलवे को इस नए ठहराव को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि पूर्व मध्य रेलवे बहुत जल्द नया समय सारणी जारी कर सकता है।
हावड़ा-पटना वंदे भारत ट्रेन का किराया और सुविधाएं
हावड़ा से पटना चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को आरामदायक और प्रीमियम सफर का अनुभव देती है। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। अगर आप एसी चेयर कार में सफर करते हैं तो किराया 1,470 रुपये देना होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,695 रुपये तय किया गया है।
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹14000 तक टूटा भाव, जानिए आज के नए रेट और खरीदारी का सही मौका
बता दें कि रेल मंत्रालय के मुताबिक ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ मजबूत सुरक्षा इंतजाम भी दिए गए हैं। इसमें कवच तकनीक शामिल है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बेहद आरामदायक यात्रा का लाभ मिलता है।
