अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे

अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे

UIDAI New Aadhaar App: अगर आप हर जगह अपना Aadhaar Card लेकर घूमने से परेशान रहते हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने एक नया और बेहद उपयोगी Aadhaar App लॉन्च किया है। इस ऐप की जानकारी खुद UIDAI ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल के जरिए साझा की है। बता दें कि इस ऐप के ज़रिए अब आप अपना आधार कार्ड डिजिटल रूप में और सुरक्षित तरीके से अपने स्मार्टफोन में रख सकते हैं।

क्या है UIDAI का नया Aadhaar App?

UIDAI का नया आधार ऐप (UIDAI New Aadhaar App) अब आपके आधार कार्ड को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बना देता है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसके ज़रिए आप अपने आधार कार्ड को न सिर्फ देख सकते हैं, बल्कि बेहद सुरक्षित तरीके से शेयर भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

खास बात यह है कि यह एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपना आधार कार्ड स्टोर, दिखा और शेयर कर सकते हैं, बिना किसी फिजिकल कॉपी के। अब बस अपने मोबाइल में यह ऐप रखिए और जरूरत पड़ने पर आसानी से QR कोड स्कैन करके किसी को भी अपना आधार दिखाइए, वह भी बिना किसी झंझट के।

UIDAI New Aadhaar App के मुख्य फीचर्स

बता दें की UIDAI के नये आधार ऐप के ज़रिए आपको अब फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका आधार अब आपके मोबाइल में डिजिटली और सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा इसमे और भी खूबियाँ मौजूद है, जैसे की:-

सुरक्षित आधार शेयरिंग

आप अपने आधार को QR कोड के रूप में डिजिटल रूप से शेयर कर सकते हैं। साथ ही यह भी चुन सकते हैं कि आप सामने वाले व्यक्ति या संस्था को कौन-कौन सी जानकारी दिखाना चाहते हैं। यानी, अगर आप नहीं चाहते कि आपका एड्रेस या अन्य डिटेल्स शेयर हों, तो आप उन्हें प्राइवेट रख सकते हैं।

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर

इस ऐप में Face ID Technology भी दी गई है। अब आप अपने चेहरे को स्कैन कर अपना Aadhaar Verification कर सकते हैं। इसके लिए न तो OTP की जरूरत है, न किसी बायोमेट्रिक डिवाइस की।

बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक

यूजर्स को इसमें Biometric Lock/Unlock का फीचर भी मिलेगा, जिससे आप अपना आधार डेटा लॉक रख सकते हैं ताकि कोई और इसका दुरुपयोग न कर सके।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

आधार उपयोग की ट्रैकिंग

नया आधार ऐप आपको यह भी दिखाता है कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ, जिससे आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों बढ़ती है। सबसे बढ़िया बात यह है कि इस एक ऐप में आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड भी एक ही जगह स्टोर कर सकते हैं।

कैसे करें UIDAI का नया Aadhaar App इस्तेमाल

अगर आप भी UIDAI का नया आधार ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. Google Play Store या Apple App Store पर जाकर Aadhaar App डाउनलोड करें।
  2. ऐप को ओपन करें और आवश्यक Permissions Allow करें।
  3. अब अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  4. Terms and Conditions को स्वीकार करें।
  5. अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें।
  6. वेरिफिकेशन के बाद Face Authentication पूरा करें।
  7. अब एक Security PIN सेट करें।
  8. बस! अब आपका डिजिटल आधार इस्तेमाल के लिए तैयार है।

क्यों खास है UIDAI का नया Aadhaar App?

यह ऐप न सिर्फ आधार को डिजिटल फॉर्म में रखने का एक आसान तरीका है, बल्कि यह सुरक्षा और प्राइवेसी के लिहाज से भी मजबूत है। खास तौर पर ऐसे समय में, जब लोग डिजिटल डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहे हैं, यह ऐप एक भरोसेमंद समाधान पेश करता है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai को ₹4 करोड़ टैक्स केस में बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने दिया अभिनेत्री के पक्ष में फैसला

गौरतलब है कि UIDAI लगातार आधार सेवाओं को और आसान व सुरक्षित बनाने पर काम कर रहा है। नया Aadhaar App उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें