Vivek Oberoi Net Worth: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

Vivek Oberoi Net Worth: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक
1 min read

Vivek Oberoi Net Worth: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले कई सालों में वे पर्दे से ज्यादा बिजनेस वर्ल्ड में सक्रिय नजर आए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विवेक के बिजनेस का टर्नओवर अब 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा लोगों को हैरान कर रहा था, क्योंकि वे इन दिनों फिल्मों में कम दिखाई देते हैं।

16 की उम्र में कमा लिए थे एक करोड़, 19 में शुरू किया पहला बिजनेस

विवेक ओबेरॉय ने इंटरव्यू में बताया कि वे सिर्फ 15 साल की उम्र से ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गए थे। खास बात है कि 16-17 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला 1 करोड़ रुपये कमा लिया था, वह भी अपनी समझदारी से। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का शौक हमेशा से रहा। वे शुरुआत से ही जानते थे कि सेविंग्स किस प्रकार करनी होती हैं, कैश के बजाय स्टॉक वैल्यू में।

ये भी पढ़ें: दिग्गज उद्योगपति और Hinduja Group के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन

19 साल की उम्र में खोला पहला बिजनेस

कॉलेज में पहुंचते ही विवेक ओबेरॉय को बिजनेस और स्टॉक मार्केट की गहरी समझ हुई। फिर उन्होंने 19 साल की उम्र में अपना पहला बिजनेस शुरू किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 20-25 लाख रुपये इन्वेस्ट किए थे, लेकिन प्रॉफिट की बात करें तो 12 करोड़ रुपये तक कमा लिए।

विवेक का कहना है कि उनके हर बिजनेस ने न सिर्फ उन्हें फायदा दिया, बल्कि निवेश करने वालों को भी शानदार रिटर्न मिला। इस वजह से उनके ऊपर विश्वास लगातार बढ़ता गया।

5 सफल कंपनियों के मालिक हैं विवेक

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुके हैं। खास बात है कि विवेक ने अब तक 5 सफल कंपनियां खड़ी की हैं, जो अलग-अलग सेक्टर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनके बिजनेस पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट, लैब-ग्रोन डायमंड्स और प्रीमियम स्पिरिट्स जैसे हाई-वैल्यू सेक्टर शामिल हैं।

विवेक BNW Developments (UAE-आधारित लक्ज़री रियल एस्टेट कंपनी) के को-फाउंडर हैं और Solitario जैसे एथिकल लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे Impresario Global और Rutland Square Spirits जैसी कंपनियों में भी निवेश कर चुके हैं।

गौरतलब है कि विवेक रोजाना 16 घंटे तक काम करते हैं और शूटिंग के बीच भी बिजनेस को पूरा समय देते हैं। यही वजह है कि एक्टिंग के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय का बिजनेस साम्राज्य लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

कितना है Vivek Oberoi Net Worth?

सोशल मीडिया पर जब ‘Vivek Oberoi Net Worth’ को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, तो उन्होंने Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में इस पर रिएक्ट किया। विवेक ने कहा की,

मेरी नेट वर्थ कितनी है, इससे क्या फर्क पड़ता है? दिन के आखिर में मेरे पास गाड़ी है, घर है और जो चाहिए वो मैं खरीद सकता हूं। भगवान ने इतना दिया है कि मेरी न जाने कितनी पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं।

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि वे आंकड़ों की बजाय काम और जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उनके अनुसार, कोई व्यक्ति कितने पैसे का मालिक है, उससे ज्यादा मायने रखता है कि वे उसे कैसे इस्तेमाल करता है।

ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने खोला निजी जीवन का बड़ा राज, पहली पत्नी की दर्दनाक मौत और दूसरी शादी का तलाक मामला खुलेआम हुआ बेपर्दा

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →